Select Date:

मंत्रालय की बस में आग के बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन:खराब-व्यवस्था के विरोध में गाया 'रघुपति राघव राजा राम', बोले-हादसे के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था

Updated on 24-09-2026 01:26 PM

राजधानी रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने की घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खराब बस व्यवस्था के खिलाफ मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी मंत्रालय के मेन गेट पर इकट्ठा हुए और बसों के मेंटेनेंस को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान कर्मचारियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाकर विरोध दर्ज कराया।

दरअसल, बुधवार शाम मंत्रालय से करीब 35 कर्मचारियों को लेकर रायपुर के कबीर नगर जा रही सिटी बस में अचानक आग लग गई थी। बस रवाना होने से पहले ही उसके निचले हिस्से से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। बस में सवार सभी कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब 20 मिनट में बस लगभग पूरी तरह जल गई।

बस में नहीं था फायर एक्सटिंग्विशर

कर्मचारियों का कहना है कि बस में आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर तक नहीं था। आग लगने के बाद मंत्रालय परिसर में रखे 10-10 किलो के दो फायर एक्सटिंग्विशर लाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

कर्मचारी संघ का कहना है कि बसों की खराब स्थिति और मेंटेनेंस को लेकर वह लंबे समय से रजिस्ट्रार शाखा और एनआरडीए के अधिकारियों से चर्चा करता रहा है। कर्मचारियों ने बसों की नियमित जांच और समय पर मेंटेनेंस कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की व्यवस्था में सुधार जरूरी है।

14 साल पुरानी बसों की हालत जर्जर

दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि मंत्रालय के कर्मचारी 14 साल पुरानी जर्जर बसों के भरोसे रोज सफर कर रहे हैं। कई बसों की छत से बारिश में पानी टपकता है, सीटें भीग जाती हैं और दरवाजे तक ठीक से बंद नहीं होते। फ्लोर भी जर्जर है। बसें रास्ते में खराब भी हो जाती हैं। बुधवार को जिस बस में आग लगी, वह भी करीब 14 साल पुरानी थी।

98 बसों का था ठेका, अब 83 का संचालन

रायपुर नगर निगम ने मंत्रालय कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए साल 2012 में श्रीदुर्गा मां ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को 98 बसों के संचालन का ठेका दिया था। टेंडर 10 साल के लिए था, जो 2022 में खत्म हो गया। इसके बाद निगम ने एग्रीमेंट बढ़ा दिया। एजेंसी की ज्यादातर बसें अब 15 साल की अवधि पूरी करने के करीब हैं। पांच बसें पहले ही ऑफरोड हो चुकी हैं। अभी 83 बसें संचालित हो रही हैं।

छत से पानी, दरवाजे खराब

कर्मचारियों के मुताबिक कई बसों की छत से पानी टपकता है। बारिश में सीटें भीगने के कारण पॉलीथिन बिछाकर बैठना पड़ता है। कई बसों के दरवाजे ठीक से बंद नहीं होते। बसें रास्ते में खराब होकर खड़ी भी हो जाती हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कर्मचारियों को होने वाली इन समस्याओं का कभी भी स्थायी रूप से समाधान करने का प्रयास नहीं किया है।

31 अक्टूबर से बंद होगी बस सर्विस

इस घटना को लेकर एडिशनल कमिश्नर लोकेश्वर साहू का कहना है कि निगम की ओर से संचालित बसें कंडम हो चुकी हैं। शासन को बस सर्विस बंद करने के लिए पत्र लिखा गया है। इन बसों का संचालन 31 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा।

नवा रायपुर में महानदी भवन के पास कर्मचारियों से भरी बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। चलती बस में आग लगते ही बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलना शुरू किया। कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल,…
 24 September 2026
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का भी प्रभार दिया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।इससे…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन हैक हुआ है। बुधवार को फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप नंबर से साइबर ठगों ने परिचितों को…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में आज (24 सितंबर) बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
 24 September 2026
राजधानी रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने की घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खराब बस व्यवस्था के खिलाफ मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी…
 24 September 2026
रायपुर में कल यानी 25 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। 10 जोन में तालाब किनारे व्यवस्था की गई है। महादेवघाट में बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित होंगी, जबकि छोटी…
 24 September 2026
रायपुर के खमतराई स्थित शिवानंद नगर के श्री वरसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 21 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। यहां पर दक्षिण भारतीय शैली में भगवान गणेश की स्थापना की…
 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
Advt.