अब ISBT और मेट्रो स्टेशन पर आसानी से चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल, शहर में लगेंगे नए EV चार्जिंग स्टेशन
Updated on
21-08-2026 05:52 PM
भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और शहर में चार्जिंग की सुविधा आसान बनाने के लिए अब भोपाल के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह निर्देश संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने गुरुवार को भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए
गोविंदपुरा स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं और आगामी योजनाओं का प्रजेंटेशन देखा। इस दौरान एबीडी एरिया में चल रहे विकास कार्यों और ईवी चार्जिंग परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
ईवी वाहन चालकों की बढ़ेगी सहूलियत
संभागायुक्त ने कहा कि आईएसबीटी, मेट्रो स्टेशन, बस डिपो सहित प्रमुख स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएं। चार्जिंग नेटवर्क ऐसा हो, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को सुविधा के लिए दूर नहीं जाना पड़े।
संभागायुक्त ने टीटी नगर स्थित स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में लैंड मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उनका जोर इस बात पर रहा कि स्मार्ट सिटी की योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों को मिले और लंबित कार्यों को अनावश्यक रूप से नहीं खींचा जाए।
आईटीएमएस का किया निरीक्षण
संभागायुक्त ने भोपाल स्मार्ट सिटी के इंक्यूबेशन सेंटर बी-नेस्ट और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का निरीक्षण किया।
ई-चालान व्यवस्था की जानकारी ली। बी-नेस्ट के माध्यम से शहर के स्टार्टअप्स को काम करने के लिए इंक्यूबेशन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कृषक कल्याण वर्ष के चलते प्रदेश में किसान कल्याण गतिविधियों की श्रँखला निरंतर जारी है। किसानों और कृषि को समृद्ध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी श्री चिन्मयानंदजी महाराज एक महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति थे। उनके मार्गदर्शन में देशभर में भारतीय संस्कृति विशेषकर श्रीमद्भगवद्गीता को…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर…
मध्यप्रदेश की जेलों में निरुद्ध मानसिक रूप से बीमार एवं तनावग्रस्त बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और सुधार की दिशा में जेल विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जेल…
भोपाल। प्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनावों को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक कसावट शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन…
भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और शहर में चार्जिंग की सुविधा आसान बनाने के लिए अब भोपाल के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह…
भोपाल। शहर के सबसे बड़े पेयजल स्रोत बड़े तालाब में सिंघाड़े की फसल पर खुलेआम कीटनाशकों के छिड़काव और तेजी से फैल रही जलकुंभी के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण…
भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से जेवर छीनने और घरों में काम के बहाने चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय महिला गिरोह का पर्दाफाश…
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक फिसलने से घायल हुए 42 वर्षीय प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसे के बाद वह…