ईस्ट जोन ने पारी से जीता दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
Updated on
25-08-2026 04:24 PM
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहली पारी में ईस्ट जोन ने 467 रन बनाए थे। नॉर्थ ईस्ट की पहली पारी 111 जबकि दूसरे 146 रनों पर सिमट गई। इस जीत ने ईस्ट जोन को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है, जहां उसका सामना सेंट्रल जोन से होगा।
अनुकूल रॉय ने 5 विकेट झटके
नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज अर्पित सुबाष भटेवारा सिर्फ एक रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। जोसेफ लालथम्कुमा ने 44 गेंद पर 9 रन बनाए। 90 रनों पर 8 विकेट गिरने के बाद आकाश चौधरी और फेरोइजम जोतिन ने 9वें विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद भी टीम की पारी 146 रनों पर ही सिमट गई। जोति ने 39 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के मारे।
ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी दो विकेट मिले। पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का हाथ खाली रहा। उन्होंने 5 ओवर में 10 रन दिए।
शाहबाज अहमद प्लेयर ऑफ द मैच बने
ईस्ट जोन के लिए ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 167 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में 17 चौकों के अलावा 4 छक्के मारे। इसके साथ ही पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में एक विकेट लिया। 30 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत होगी। सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली थी।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…