रिंकू सिंह को कर दो केकेआर से बाहर! दिग्गज ने कहा- गुजरात टाइटंस से मांग लो बदले में ये तगड़े खिलाड़ी
Updated on
12-08-2026 03:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक बड़ा ट्रेड समझौता हो सकता है। उनके मुताबिक, अगर गुजरात टाइटंस को अपने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए रिंकू सिंह जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत है तो कोलकाता इसके बदले में गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज या युवा गेंदबाज गुरनूर ब्रार की मांग कर सकती है।
आकाश चोपड़ा ने कहा रिंकू सिंह की जगह हो खाली
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए स्पष्ट किया कि कोलकाता आसानी से रिंकू को जाने नहीं देगा लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों की कमी को पूरा करने के लिए वे किसी बड़े नाम की शर्त रख सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा, 'कोलकाता के साथ सौदा इतना आसान नहीं होगा। गुजरात की टीम कोलकाता से रिंकू सिंह या फिर रमणदीप सिंह की मांग कर सकती है। हालांकि, जो खिलाड़ी गुजरात बदले में दे सकता है वे विकल्प कोलकाता के पास पहले से मौजूद हैं, सिवाय एक भारतीय तेज गेंदबाज के। अगर गुजरात के पास भारतीय तेज गेंदबाजों की अच्छी संख्या है और वे कोलकाता को रमणदीप के बदले ऐसा गेंदबाज देते हैं तो ट्रेड की संभावना बनती है।'
केकेआर रिंकू को ऐसे नहीं छोड़ेगा
उन्होंने रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज के अदला-बदली के इस दिलचस्प समीकरण पर आगे विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, 'मैं बार-बार रिंकू सिंह की बात करता हूं, लेकिन केकेआर उन्हें इतनी आसानी से नहीं छोड़ेगा। अगर गुजरात रिंकू को मांगता है तो केकेआर बदले में मोहम्मद सिराज की मांग करेगा। दूसरी तरफ गुजरात भी आसानी से सिराज को नहीं जाने देगा। रिंकू और सिराज का यह ट्रेड बेहद शानदार साबित हो सकता है। अगर यह संभव न हो तो रिंकू के बदले गुरनूर ब्रार और एक अन्य खिलाड़ी को मिलाकर डील बनाई जा सकती है। गुजरात के लिए रिंकू बेहद कीमती साबित होंगे, आखिर इसी मैदान (अहमदाबाद) पर उन्होंने एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े थे।'
पंजाब किंग्स के साथ भी डील की बात
इसके अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भी एक बेहतरीन ट्रेड डील की वकालत की। उन्होंने सुझाव दिया कि पंजाब की टीम में उचित अवसर न पाने वाले नेहाल वढेरा और गुजरात में बेंच पर बैठे गुरनूर ब्रार की अदला-बदली दोनों टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…