रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनोहर गौशाला में चल रहे गौसेवा और जीवदया के कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती तथा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।
डॉ. अखिल जैन ने बताया कि मनोहर गौशाला में गौ संरक्षण और संवर्धन के साथ कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास भी जारी हैं। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण, जीवदया और समाजसेवा से जुड़े काम किए जा रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में भी गौशाला काम कर रही है।