E25 पेट्रोल की टेस्टिंग शुरू
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत सरकार ने तेल आयात को कम करने के लिए E25 पेट्रोल की वाहनों पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) इस संबंध में 1,50,000 किलोमीटर का ट्रायल आयोजित करेगी, जिसकी रिपोर्ट की समीक्षा ICAT द्वारा की जाएगी।संतोष अय्यर ने स्पष्ट किया कि मर्सिडीज कारों को E20 पेट्रोल से अब तक कोई तकनीकी समस्या नहीं आई है। हालांकि, ग्राहकों में ईंधन की गुणवत्ता में असंतुलन को लेकर कुछ चिंताएं जरूर हैं।
ईवी इंफ्रा पर भी ध्यान देने की जरूरत
उद्योग के एक अन्य वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि भारत में E20 का बदलाव वैश्विक बाजारों की तुलना में बहुत तेजी से हुआ है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को इथेनॉल के साथ-साथ ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए।भारत ने पहले 2030 तक देश भर में E20 लागू करने का लक्ष्य रखा था, जिसे घटाकर 2025 किया गया और इसे समय से पहले पूरा कर लिया गया।









