अमेरिका की मुश्किल
अमेरिका और इजरायल ने इस साल फरवरी के आखिर में ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट को भी ईरान ने बंद कर दिया है। यमन में हूतियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकार की हालिया लड़ाई ने पश्चिम एशिया में चीजों को और खराब कर दिया है।डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बयान में रहा है कि हम युद्ध के अंत की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है। ऐसे में ईरान में शांति की उम्मीदें जगी है। हालांकि ईरान ने साफ किया है कि वह अपनी शर्तों पर ही अमेरिका के साथ लड़ाई बंद करेगा। ऐसे में फिलहाल पश्चिम एशिया में शांति लौटने पर कोई भी दावा करना जल्दीबाजी होगा।

