सुबह भीगा बादाम खाते हो? विराट कोहली ने गौतम गंभीर से रोहित के बारे में यह क्या कह डाला

Updated on 18-09-2024 03:52 PM
नई दिल्ली: दिल्ली के दो क्रिकेटर साथ बैठकर बात करें और किसी की मौज न लें ऐसा कैसे हो सकता है। अब विराट कोहली और गौतम गंभीर को ही ले लीजिए। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का पूर्व कप्तान विराट कोहली एक तरह से इंटरव्यू ले रहे थे। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा की बात भी आई तो कोहली मौज लेने से पीछे नहीं हटे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह डाली, जिसके लिए हिटमैन बदनाम भी हैं।

दरअसल, भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा अपनी चीजों को भूलने की आदत के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस कमी को विराट कोहली सहित कई टीम के साथियों ने मजाकिया अंदाज में बयां भी किया है। अक्सर रोहित की भूलने की आदत का मजाक उड़ाने वाले विराट ने एक बार भारतीय कप्तान की चीजों को गलत जगह रखने की आदत पर बात की।

बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो चैट में विराट और गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले हल्की-फुल्की बातचीत की। गंभीर ने विराट से पूछा- तो विराट अगले मेहमान रोहित हैं। आप क्या पूछना चाहते हैं? पहला सवाल क्या होना चाहिए? विराट ने मजाकिया ढंग से सुझाव दिया- मुझे लगता है कि रोहित के लिए यह एक बहुत ही सरल सवाल है। सुबह भीगे बादाम खाते हो की नहीं।

इस पर हंसी फूट पड़ी और गंभीर ने कहा- इससे रोहित को याद रखने में मदद मिलेगी कि उसे रात को नहीं बल्कि सुबह 11 बजे आना है। उन्होंने आगे कहा- सुबह 11 बजे के स्थान पर रात को 11 बजे न आ जाए। तो, रोहित, यह आपके लिए पहला सवाल है। भारत गुरुवार को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार है। रोहित की कप्तानी में भारत ने इस साल पिछले महीने एक रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले विराट कोहली और गौतम गंभीर की बातचीत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच…
 19 September 2024
नई दिल्ली: कोलकाता में हाल ही में हुए आरजी कर कांड के बाद पूरे देश में तहलका मचा हुआ है। दरअसल, एक महिला डॉक्टर के रेप और उनके मर्डर के केस…
 19 September 2024
इंदौर। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होगी। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम पर सुबह 09.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में…
 19 September 2024
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया टेस्ट मैच के पहले दिन से ही खेल…
 19 September 2024
बुडापेस्ट: लगातार सातवीं जीत हासिल करते हुए भारतीय पुरुष टीम 45वें शतरंज ओलंपियाड में चीन को हरा चुकी है। सातवें राउंड में चीन को 2.5-1.5 के अंतर से हराते हुए बारतीय…
 19 September 2024
चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीन तेज…
 18 September 2024
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने दो दिनों तक लाल मिट्टी वाली पिच पर अभ्यास करने के बाद मंगलवार को यहां काली मिट्टी से बनी पिच पर अभ्यास किया, जिसे…
 18 September 2024
नई दिल्ली: दिल्ली के दो क्रिकेटर साथ बैठकर बात करें और किसी की मौज न लें ऐसा कैसे हो सकता है। अब विराट कोहली और गौतम गंभीर को ही ले लीजिए। टीम इंडिया के हेड…
 18 September 2024
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश की राइवलरी हमेशा से ताबड़तोड़ रही है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच के साथ-साथ भारी विवाद भी देखने को मिले हैं। मैदान पर दोनों…
Advt.