क्या मंद हवा ने नेपाल में ले लीं 68 जानें, आखिर उड़ान के 25 मिनट बाद ही कैसे क्रैश हो गया प्लेन?

Updated on 16-01-2023 07:07 PM
काठमांडू: नेपाल के पोखरा में येती एयरलाइंस का एक पैसेंजर प्‍लेन हादसे का शिकार हो गया। काठमांडू से पोखरा के लिए 68 यात्रियों को लेकर निकला यह विमान लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया। हादसे में सिर्फ सभी लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही नेपाल के नाम एक और भयानक विमान हादसे का रेकॉर्ड दर्ज हो गया। नेपाल दुनिया का वह देश है जहां पर एयरपोर्ट्स काफी ऊंचाई पर हैं। माना जा रहा है कि इस हादसे की असली वजह स्‍पीड का गलत आकलन था। इस क्रैश में पांच भारतीयों की भी मौत हो गई है। विमान पर ऑस्‍ट्रेलिया का भी एक नागरिक सवार था और उनके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिल सकी है।
सबसे खतरनाक क्रैश
एविएशन एक्‍सपर्ट प्रोफेसर रॉन बार्टश को ऐसा लगता है कि येती एयरलाइंस का एयरक्राफ्ट ATR 72 लैंडिंग से पहले ही बीच हवा में रुक गया था। प्‍लेन पोखरा के रनवे की तरफ बढ़ रहा था जो कि हिमालय पर स्थित है और काठमांडू से करीब 200 किमी पश्चिम में है। हादसे के जो वीडियो सामने आ रहा हैं वो जमीन और बीच हवा दोनों जगहों पर रेकॉर्ड किए गए हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है कि पोखरा के नए एयरपोर्ट पर प्‍लेन लैंडिंग करने वाला था लेकिन 25 मिनट के बाद ही हादसे का शिकार हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्‍लेन तेजी से घूमता है और फिर जाकर क्रैश हो जाता है। रविवार को हुआ हादसा नेपाल 30 दशक में हुआ सबसे खतरनाक क्रैश था।
क्‍या स्‍पीड हो गई थी कम
प्रोफेसर बार्टश की मानें तो ऊंचाई पर हल्‍की हवा के बीच और स्थिर रहने के लिए प्‍लेन को तेज गति से उड़ान भरनी होती है। इस वजह से ही नेपाल में लैंडिंग करना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनके शब्‍दों में, 'यहां पर रनवे काफी चुनौतीपूर्ण है, दुनिया में शायद यहां लैंडिंग सबसे ज्‍यादा चैलेंजिंग है।' उनका कहना था कि पायलट ले शायद स्‍पीड कम करने की कोशिश की होगा क्‍योंकि वह लैंडिंग के लिए तैयार हो रहे थे। एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एकदम हल्‍की हवा की वजह से इंजन बंद हो गए होंगे और इसकी वजह से विमान क्रैश हो गया।
नेपाल में खतरनाक है फ्लाइंग
उनका कहना था के नेपाल के इलाके की वजह से फ्लाइंग काफी खतरनाक हो जाती है। ऊंचाई पर हवा बहुत तेज बहती है। साधारणतौर पर एयरक्राफ्ट सीधे एकदम जमीन पर नहीं गिरते हैं। बार्टश के मुताबिक मॉर्डन एयरक्राफ्ट में तो ऐसा बिल्‍कुल नहीं होता है। उन्‍होंने बताया कि एयरक्राफ्ट को उड़ने के लिए हवा की जरूरत होती है और नेपाल में 800 मीटर की ऊंचाई पर यह काफी मुश्किल है। उनका कहना था कि यह बात भी सच है कि अगर एयरक्राफ्ट जमीन से ऊपर उड़ रहा होता है तो ऐसा लगता है कि वह काफी तेज है। इस वजह से ही शायद इंजन बंद हो गया होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
 19 September 2024
 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।ताजा…
 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
Advt.