कांकेर जिले में नया पर्यटन केन्द्र बनकर उभर रहा ‘धारपारूम’
Updated on
29-08-2025 09:04 AM
रायपुर / प्राकृतिक सौंदर्य और नैसर्गिक खूबसूरती से परिपूर्ण कांकेर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। जिले की पहाड़ियों और वनों के बीच अनेक ऐसे स्थान स्थित हैं, जो अपनी अनूठी प्राकृतिक विशेषताओं से सैलानियों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इन्हीं स्थलों में से एक नया पर्यटन स्थल ‘धारपारूम’ है, जो अपनी मनोरम घाटियों, व्यू प्वॉइंट, प्राकृतिक झरने और गुफाओं के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कांकेर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीढ़ापाल के समीप स्थित धारपारूम, जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ियों से घिरा यह क्षेत्र प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। यहां घाटीनुमा संरचना के साथ-साथ प्राकृतिक झरना, गुफा तथा पुरातात्विक महत्व के शैलचित्र भी देखने को मिलते हैं। वर्तमान में इस स्थल का संचालन एवं प्रबंधन सामुदायिक स्तर पर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने धारपारूम क्षेत्र का अवलोकन करने के बाद इसे नवीन पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करने की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की पृष्ठभूमि एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की। यहाँ आने वाले सैलानियों का मानना है कि धारपारूम को केशकाल के टाटामारी से भी बड़ा हिल प्लेस के रूप में विकसित किया जा सकता है। धारपारूम का प्राकृतिक वैभव और इसकी अनुपम भौगोलिक संरचना इसे कांकेर जिले का उभरता हुआ पर्यटन स्थल बना रही है। प्रशासनिक सहयोग और ग्रामीणों की भागीदारी से यह क्षेत्र निकट भविष्य में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनायेगा।
पवित्र शहर और डेस्टिनेशन पॉइंट अमरकंटक :अमरकंटक शहर मध्य प्रदेश के नए बने अनूपपुर ज़िले में है। यह मैकाल पहाड़ों की रेंज पर बसा है, जो विंध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ों…
अमरेश्वर महादेव मंदिर अमरकंटक, मध्य प्रदेश में स्थित एक प्राचीन और पवित्र शिव मंदिर है, जो लगभग 11 फीट ऊंचे और 51 टन वजनी विशाल शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है। यह…
श्री ज्वालेश्वर महादेव मंदिर, अमरकंटक से 8 किलोमीटर दूर शहडोल रोड एवं छत्तीसगढ़ बोर्डर पर स्थित है, यह खूबसूरत मंदिर भगवान शिव का समर्पित है, विन्ध्य वैभव के अनुसार भगवान…
गड़चिरोली जिले में भी कुछ तिर्थस्थल, पर्यटनस्थल प्रसिद्ध है. गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील में विदर्भ की काशी मार्कंडादेव में पुरातन शिवमंदिर है. वैसे तो वैनगंगा नदी दक्षिण वाहिनी है. किंतु…
चंद्रपुर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों की सूची में सब कुछ शामिल है। इसके अलावा, अपनी यात्रा के दौरान चंद्रपुर के प्रसिद्ध व्यंजन चकली और कांदा पोहे का स्वाद…
रायपुर / प्राकृतिक सौंदर्य और नैसर्गिक खूबसूरती से परिपूर्ण कांकेर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। जिले की पहाड़ियों और वनों के बीच अनेक ऐसे स्थान…
सोनकुण्ड पेण्ड्रा गौरेला-पेण्ड्रा मार्ग से बिलासपुर मार्ग में लगभग 17 किमी दूरी पर मानस तीर्थ सोनकुण्ड स्थित है । इस स्थान पर गुरू पूर्णिमा एवं शरद पूर्णिमा में विशाल मेले…