Select Date:

डिविलियर्स ने सीम और पेस के खिलाफ विराट को सचिन से बेहतर बताया, टेस्ट में घर से बाहर किसका रिकॉर्ड बेहतर?

Updated on 22-08-2026 12:25 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 10000 रनों तक पहुंचने से पहले ही रिटायर हो गए। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कहा कि विराट कोहली सीम-फ्रेंडली और उछाल वाली पिचों पर कोहली, तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज साबित हुए।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कहा, 'मुझे पहले के सचिन तेंदुलकर की याद आती है, जिन्होंने भारत के लिए यह ट्रेंड शुरू किया था। फिर भी, वह विराट कोहली जितने मजबूत नहीं थे, जो उनसे भी बेहतर थे। लेकिन सचिन ही वह पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने दिखाया कि सब-कॉन्टिनेंट का बल्लेबाज होने के बावजूद, आप उछाल और सीमिंग वाली कंडिशन्स में अच्छा खेल सकते हैं। विराट ने इसे आगे बढ़ाया और स्टैंडर्ड को और ऊंचा किया।'

टेस्ट में घर से बाहर रिकॉर्ड कैसा?

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने घर से बाहर 68 मैच खेले हैं तो सचिन तेंदुलकर ने 106 मैच। सचिन ने 106 मैचों की 176 पारियों में विदेशी धरती पर 8705 रन बनाए। उनका औसत 54.74 का रहा, जो घरेलू क्रिकेट से बेहतर है। इस दौरान सचिन ने 29 शतक के अलावा 36 फिफ्टी ठोकी। वहीं विराट कोहली ने विदेश में 123 पारियों में 41.12 की औसत से 4894 रन बनाए। उन्होंने 16 शतक के अलावा 18 फिफ्टी ठोकी। विराट कोहली ने 123 मैचों के टेस्ट करियर में 30 शतकीय पारी खेली। वहीं सचिन तेंदुलकर ने विदेश में खेले गए 106 टेस्ट में ही 29 शतक ठोक दिए।

SENA देशों में सचिन और विराट कोहली

SENA देशों की बात करें तो वहां सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के 63 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 51.3 की औसत से 5387 रन बनाए। उन्होंने 17 शतक ठोके और सबसे बड़ी पारी 241 रनों की रही। वहीं विराट कोहली ने SENA देशों में खेले 46 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में 3661 रन बनाए। विराट ने ये रन 42.08 की औसत से बनाए और इसमें 12 शतक हैं। वह इस भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए।

SENA देशों में डिविलियर्स का रिकॉर्ड

एबी डिविलियर्स के 114 टेस्ट मैचों के करियर में 8765 रन हैं। उन्होंने शुरुआत से ही सीम और स्विंग वाली कंडीशन में क्रिकेट खेला है। इसके बाद भी SENA देश में उनका औसत सचिन तेंदुलकर से नीचे ही है। डिविलियर्स ने SENA देशों में 85 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 47.49 की औसत से 6222 रन बनाए। इसमें 16 शतक और 35 फिफ्टी शामिल हैं। अगर उनके साउथ अफ्रीका के मैच हटा दें तो डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में खेली 32 पारियों में सिर्फ तीन ही शतक लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
 22 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग 2026 में जलवा देखने को मिला। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद…
 22 August 2026
नई दिल्ली: गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल…
 22 August 2026
मकाय (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2026 के दूसरे टेस्ट की शुरुआत मिचेल स्टार्क के लिए किसी गोल्डन सपने से कम नहीं रही। नई गेंद हाथ में आते ही…
 22 August 2026
नई दिल्ली: स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने…
 22 August 2026
न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और ब्रिटेन के जैक ड्रेपर चोट के कारण यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सिनर अपनी घुटने की इंजरी से अब…
 22 August 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 10000 रनों तक पहुंचने से पहले ही रिटायर…
 19 August 2026
गाले: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने बल्ले की ताकत दिखाई और भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।…
 19 August 2026
नई दिल्ली: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है।…
Advt.