Select Date:

Twisha Sharma Death Case में मंगलवार को अहम सुनवाई, गिरिबाला सिंह ने मांगी कॉल डिटेल, बैंक रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Updated on 29-06-2026 12:59 PM

भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों पर न्यायालय अपना निर्णय लेगा।

दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रबंधन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें 30 जून तक की मोहलत दी थी

गिरिबाला सिंह ने मांगी कॉल डिटेल रिकॉर्ड

  • सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने अपने आवेदनों के माध्यम से त्विषा शर्मा के परिजनाें की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खातों के स्टेटमेंट और घटना के वक्त कार से बरामद हुई चाबी की जानकारी देने का आग्रह किया गया है। माना जा रहा है कि इन साक्ष्यों के सामने आने से मामले को नई दिशा मिल सकती है।
  • दूसरी ओर, पीड़ित पक्ष के एडवोकेट अंकुर पांडे ने भी कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत कर त्विषा की पहली और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। इस विषय पर न्यायालय ने पूर्व में एम्स भोपाल और एम्स दिल्ली को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।
  • एम्स द्वारा समय मांगे जाने के बाद कोर्ट ने इस आवेदन पर भी सुनवाई के लिए 30 जून यानी मंगलवार की तारीख दी है।
  • हम बता दें कि भोपाल के बागमुगालिया स्थित ससुराल में रहने वाली त्विषा शर्मा की बीती 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए इस समय पूरी जांच का जिम्मा सीबीआइ के पास है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, मंगलवार की सुनवाई अहम है, जिससे पिछले कुछ समय से सुस्त पड़ी इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच में तेजी आएगी और कई नए तथ्य उजागर होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.