Select Date:

लापता व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी को लेकर कलेक्टर ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश

Updated on 10-09-2026 02:02 PM

गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की स्थिति, उनकी बरामदगी तथा गुमशुदगी के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके सहित समिति में शामिल संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। टास्क फोर्स समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित कर ऐसे प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की जाती है।

बैठक में कलेक्टर शर्मा ने अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुई बालिकाओं के प्रकरणों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 43 बालिकाओं के गुम होने के प्रकरणों में 38 बालिकाओं को बरामद किया जा चुका है, जबकि 5 नए प्रकरण सामने आए हैं। कलेक्टर ने नए एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए  निर्देशित किया कि गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं के मामलों में केवल बरामदगी तक सीमित न रहते हुए गुमशुदगी के वास्तविक कारणों की भी जांच की जाए। विशेष रूप से बंधुआ मजदूरी, अपहरण, प्रेम-प्रसंग, अवैध मानव व्यापार एवं अन्य प्रकार के शोषण से जुड़े पहलुओं की जांच करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में रोजगार अथवा अन्य कारणों से गए व्यक्तियों एवं बालिकाओं के शोषण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से जानकारी जुटाएं तथा यदि किसी व्यक्ति को अवैध रूप से दूसरे राज्य ले जाने अथवा शोषण में संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बच्चों की काउंसलिंग और पढ़ाई पर विशेष ध्यान :

कलेक्टर ने बच्चों को गुमशुदगी एवं असुरक्षित परिस्थितियों से बचाने के लिए स्कूल स्तर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी काउंसलिंग एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा जाए तथा उन्हें शिक्षा से जोड़े रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, सुरक्षित वातावरण में रहने तथा किसी प्रकार के प्रलोभन या बहकावे में नहीं आने के लिए जागरूक किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि लापता बच्चों एवं व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से उनके जिले एवं परिवार तक वापस लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस, महिला एवं बाल विकास, श्रम तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए और जिन मामलों में दूसरे राज्यों से समन्वय की आवश्यकता है, वहां संबंधित राज्यों के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर शर्मा ने स्पष्ट किया कि बच्चों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को अवैध रूप से दूसरे राज्यों में ले जाने, बंधुआ मजदूरी अथवा किसी भी प्रकार के शोषण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों पर कार्य करते हुए पीड़ितों की सुरक्षा एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.