Select Date:

12 साल की हुई 'CM हेल्पलाइन 181',हर महीने आ रही 4 लाख से ज्यादा शिकायतें

Updated on 31-07-2026 12:06 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए शुरू की गई 'CM हेल्पलाइन (181)' सेवा को आज 31 जुलाई को 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस सेवा का उद्देश्य जनता को अधिकारियों के चक्कर काटने से बचाना था, लेकिन आज भी 10% से अधिक शिकायतें ऐसी हैं जिनका 50 दिनों के लंबे समय के बाद भी निपटारा नहीं हो पा रहा है।

4.42 लाख से अधिक शिकायतें आईं

इस साल केवल 1 से 31 जुलाई के बीच प्रदेश के सभी 55 जिलों से कुल 4 लाख 42 हजार शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से केवल 1 लाख 37 हजार शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान किया जा सका, जबकि बाकी पेंडिंग हैं।

अगर पुरानी शिकायतों को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल 13.51 % मामले ऐसे हैं, जो 50 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अटके हुए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने की थी शुरुआत

31 जुलाई 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लोक सेवा प्रबंधन विभाग' का गठन कर 181 हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की थी। वे खुद शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बात कर फीडबैक लेते थे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर तत्काल गाज गिरती थी। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

इन 4 विभागों में आती हैं सबसे ज्यादा शिकायतें

जनता को सबसे ज्यादा परेशानी बिजली, जमीन, नगर निगम और पंचायतों से जुड़ी सेवाओं को लेकर हो रही है-

  • ऊर्जा विभाग (बिजली): 71,644 शिकायतें
  • राजस्व विभाग (जमीन-जायदाद): 70,689 शिकायतें
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग: 55,701 शिकायतें
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग: 52,874 शिकायतें

4 स्तरों पर होता है समाधान का प्रयास

नियमानुसार CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को निपटाने के लिए अधिकारियों के 4 स्तर (L1 से L4) तय किए गए हैं। प्रत्येक स्तर के अधिकारी को शिकायत पर फैसला लेने के लिए 7 दिनों का समय दिया जाता है।

CM हेल्पलाइन के 12 सालों के आंकड़े (एक नजर में)-

  • अब तक दर्ज कुल शिकायतें: लगभग 3.8 करोड़
  • संतुष्टि के साथ बंद की गईं शिकायतें: 75.5 %
  • कुल निराकृत शिकायतें: 98.4 %
  • रोजाना आने वाले कॉल: लगभग 60 हजार
  • रोजाना दर्ज होने वाली शिकायतें: लगभग 15 हजार
  • वर्तमान में कुल लंबित (पेंडिंग) शिकायतें: 1.6 %


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक…
 31 July 2026
भोपाल। शहर में बहुप्रतीक्षित ई-बस सेवा का गुरुवार से व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया। पहले दिन सुबह छह बजे बैरागढ़ डिपो से दो रूटों पर 10 बसें उतारी गईं, जो…
 31 July 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर…
 31 July 2026
भोपाल। राजधानी में 198 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए आठ एसडीएम व तहसीलदार के दलों का गठन किया गया है। इनमें से गोविंदपुरा…
 31 July 2026
भोपाल। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार ने 44.42 करोड़ रुपये राजस्व अधिक रहने का अनुमान जताया है। जब बजट प्रस्तुत किया गया था, तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थितियां सामान्य…
 31 July 2026
 भोपाल। यदि आप गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा घर पर देने वाले सिलेंडरों को बिना वजन करवाए विश्वास पर ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यह कर्मचारी आपके हक…
 31 July 2026
 भोपाल। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को ''''क्रिश जैन'''' बताने…
 31 July 2026
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची (Voter List)…
 31 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए शुरू की गई 'CM हेल्पलाइन (181)' सेवा को आज 31 जुलाई को 12 साल पूरे हो चुके…
Advt.