Select Date:

बच्चों ने बताई आश्रम की ‘कहानी’, जांच करने पहुंची BEO से अभद्रता का आरोप, अधीक्षक समेत 4 पर केस

Updated on 26-09-2026 01:44 PM
बड़वानी: पाटी ब्लॉक के बोकराटा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम के अधीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी अधिकारियों के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और जांच में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बीईओ की शिकायत पर पाटी पुलिस ने अधीक्षक विनोद आर्य, उनकी पत्नी किरण आर्य, बेटी सोनिका आर्य और भाई अरुण आर्य को आरोपी बनाया है।
पाटी थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि आश्रम में रहने वाला कक्षा तीसरी का छात्र करण 19 सितंबर को हादसे में घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल बड़वानी में भर्ती कराया गया। मामले की जांच के लिए सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग के निर्देश पर बड़वानी की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजश्री पवार चार सदस्यीय टीम के साथ 20 सितंबर को आश्रम पहुंचीं।

बच्चों ने खाने से लेकर पैसे मांगने तक की शिकायतें कीं

जांच के दौरान टीम ने आश्रम में रह रहे बच्चों से बातचीत की। बीईओ की शिकायत के मुताबिक, कुछ छोटे बच्चों ने अधीक्षक पर पर्याप्त भोजन और नाश्ता नहीं देने, परेशान करने और पैसे मांगने सहित कई आरोप लगाए।
पुलिस के अनुसार, बच्चों की शिकायतें सामने आने के बाद अधीक्षक ने अपने रिश्तेदारों को आश्रम बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने बीईओ और जांच टीम के अन्य अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया तथा जांच में बाधा डाली।

BEO ने 43 बच्चों पर दबाव बनाए जाने की जताई आशंका

बीईओ ने जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त को सौंपते हुए आशंका जताई कि आश्रम में मौजूद 43 बच्चों को डराया या धमकाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने पाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार देर रात चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से अभद्रता से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों द्वारा लगाए गए आरोपों और जांच में सामने आए तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीवीवी) जबलपुर के कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल ने निलंबित चौकीदार रविंद्र तिवारी से खुद को खतरा बताते हुए कुलगुरु से सुरक्षा की मांग की है। कुलसचिव ने…
 26 September 2026
ग्वालियर में मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी की ओर से क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने…
 26 September 2026
इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर 103 साल पुरानी परंपरा के तहत 22 से ज्यादा झांकियों का चल समारोह निकला। शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर की झांकी से शुरुआत हुई।…
 26 September 2026
डिंडौरी और उमरिया में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नर्मदा सहित सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडोरी के जोगी टिकरिया का पुल डूबा…
 26 September 2026
“पिछले 36 दिन से हम हड़ताल पर हैं... आप भी महिला हैं, समझती हैं मैडम। पीरियड्स के दौरान बहुत कुछ मैनेज करना पड़ता है। वॉशरूम बहुत दूर है। दर्द में…
 26 September 2026
बड़वानी: पाटी ब्लॉक के बोकराटा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम के अधीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी अधिकारियों के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और जांच में…
 25 September 2026
मंडला के पाठा सिहोरा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सरकारी छात्रावास में 6वीं कक्षा के 3 जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है कि 7वीं-8वीं के…
 25 September 2026
पहले गले में हल्की खराश थी। अगली सुबह सर्दी और बुखार आ गया। दोपहर तक तेज बदन दर्द भी शुरू हो गया। डॉक्टर को दिखाया तो पता चला वायरल बुखार…
 25 September 2026
21 साल बाद मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा लौट रही है। 25 सितंबर यानी आज मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी…
Advt.