व्हाट्सएप पर कंपनी के चेयरमैन की लगाई फोटो
ठगों ने इस पूरी वारदात को किसी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट की तरह अंजाम दिया। सबसे पहले ठगों ने व्हाट्सएप पर कंपनी के चेयरमैन की फोटो (DP) लगाई और अकाउंटेंट को मैसेज भेजकर बैंक बैलेंस की जानकारी मांगी। अकाउंटेंट को लगा कि बॉस किसी मीटिंग में हैं और सीधे निर्देश दे रहे हैं।ठगी का मास्टरप्लान 4 स्टेप्स में रचा गया
- चेयरमैन की फोटो देखकर अकाउंटेंट ने बिना सवाल किए बैलेंस बता दिया।
- ठगों ने पहले एक बैंक खाते में 1.80 करोड़ रुपए मंगवाए, फिर दूसरे खाते में 3.50 करोड़ रुपए और ट्रांसफर करा लिए।
- ठगों ने ट्रांजैक्शन के बाद बाकायदा UTR नंबर मांगे, ताकि अकाउंटेंट को लगे कि सब कुछ कंपनी के रिकॉर्ड के लिए हो रहा है।
- जब सायबर ठगों का लालच बढ़ा और उन्होंने तीसरी बार 90 लाख रुपए मांगे, तब अकाउंटेंट को शक हुआ। असली चेयरमैन को कॉल करने पर पता चला कि उन्होंने तो कोई मैसेज किया ही नहीं था।










