भाजपा के उठाए सवाल- इस्तीफा 48 घंटे बाद क्यों, कहीं AAP में कोई घमासान तो नहीं चल रहा… चुनाव जल्दी चाहिए, तो खुद भंग कर दें विधानसभा

Updated on 16-09-2024 10:44 AM

 नई दिल्ली। अरविंद ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में एलान किया कि वे दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। इसलिए मैं जनता की अदालत में जाऊंगा।


साथ ही केजरीवाल ने कहा कि डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी अपना पद छोड़ रहे हैं। विधायक दल के नए नेता का जल्द चुनाव होगा और जिसे चुना जाएगा, वो दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेगा।


केजरीवाल से एलान पर भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा की ओर से प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने सवाल उठाए कि केजरीवाल ने इस्तीफा देने के लिए दो दिन यानी 48 घंटे का समय क्यों किया? क्या आम आदमी पार्टी में कोई घमासान चल रहा है, जिसे दबाने के लिए केजरीवाल ने ऐसा किया?


दिल्ली में विधानसभा चुनाव जल्दी करवाने की केजरीवाल की मांग पर भाजपा ने कहा कि यह मांग किससे की जा रही है। आपकी पार्टी का विधानसभा में प्रचंड बहुमत है और कैबिनेट बुलाइये, प्रस्ताव पास कीजिए और विधानसभा भंग कर दीजिए। इसके लिए किसी से मांग क्यों करना?


अरविंद केजरीवाल के संबोधन की बड़ी बातें


  • केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैंने जेल में रहते इस्तीफा नहीं दिया, क्योंकि मैं लोकतंत्र बचाना चाहता था। मैं दूसरे मुख्यमंत्रियों से भी कहूंगा कि आप भी भाजपा के झूठे केसों से डरकर इस्तीफा न दें।

  • मैं दो दिन बाद अपना पद छोड़ दूंगा। दिल्ली में मेरी जगह कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री बनेगी। इसका फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। मैं अब जनता की अदालत में जाऊंगा।

  • मनीष सिसोदिया ने भी यही इच्छा जताई है। वो भी इस्तीफा दे देंगे। दिल्ली के विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं। हमारी मांग है कि ये चुनाव इसी साल कराए जाएं।

  • इस साल नवंबर में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव होने हैं। तभी दिल्ली के भी चुनाव करवाए जाएं। जनता से अपील है कि वो केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को एक बार फिर भारी मतों से विजयी बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
 17 September 2024
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को कई राज्यों में आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद का आरोप है कि BJP शासित राज्यों में मुसलमानों को…
 17 September 2024
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में हड़ताली जूनियर डॉक्टरों की 5 में से 3…
 17 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भुवनेश्वर के जनता मैदान…
 17 September 2024
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (17 सितंबर) को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने…
 17 September 2024
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के दौरान एक देश एक…
 16 September 2024
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा? भाजपा, कांग्रेस और सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी के…
Advt.