- एफडी का पूरा नाम क्या है?
एफडी का पूरा नाम फिक्स्ड डिपॉजिट है, जिसे हिंदी में सावधि जमा कहते हैं। - एफडी की विशेषता क्या है?
एफडी की विशेषता में सुरक्षित रिटर्न, तय ब्याज दर और तय समय समेत अन्य शामिल हैं। - FD में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
FD में अधिकतम पैसे जमा करने की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, न्यूनतम आप 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। - सीनियर सिटीजन को FD पर कितना ब्याज मिलता है?
सीनियर सिटीजन को FD पर 8.50% तक का ब्याज मिलता है। - पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन में कितना ब्याज मिलता है?
पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन स्कीम में 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है।

