अजिंक्य रहाणे के संन्यास से फिर चर्चा में BCCI की पेंशन स्कीम, जानिए किस पूर्व क्रिकेटर को हर महीने मिलते हैं कितने रुपये
Updated on
05-08-2026 12:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेलने वाले रहाणे पेंशन के सबसे हाई लेवल ब्रैकेट के हकदार हैं। दुनिया भर के खेल निकायों में पूर्व खिलाड़ियों के लिए इस तरह की मासिक पेंशन योजना बेहद दुर्लभ मानी जाती है, जिसे बीसीसीआई पिछले 20 से अधिक सालों से चला रहा है।
कब शुरू हुई थी BCCI की पेंशन स्कीम?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक पेंशन योजना की शुरुआत अप्रैल 2004 में की थी। शुरुआत में इस योजना के तहत 174 पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों को हर महीने 5,000 रुपए की पेंशन दी जाती थी। उस समय इस योजना का लाभ उठाने के लिए खिलाड़ी का कम से कम एक टेस्ट मैच खेला होना अनिवार्य था।
पेंशन स्कीम का मौजूदा ढांचा
जून 2022 में बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों की मासिक पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस फैसले से लगभग 900 से अधिक पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों को लाभ मिला, जिनमें से 75% से अधिक लाभार्थियों की पेंशन दोगुनी कर दी गई थी।
मासिक पेंशन का विवरण:
सीनियर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर (25 या अधिक टेस्ट मैच): 70,000 रुपये प्रति माह अन्य पूर्व टेस्ट क्रिकेटर (25 से कम टेस्ट): 60,000 रुपये प्रति माह पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: 52,500 रुपये प्रति माह 2003 से पहले के फर्स्ट-क्लास पुरुष एवं महिला क्रिकेटर: 45,000 रुपये प्रति माह अन्य पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर: 30,000 रुपये प्रति माह
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…