लगातार छह दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लीजिए यह लिस्ट

Updated on 12-09-2024 12:50 PM
नई दिल्ली: देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। शुक्रवार से लगातार छह दिनों तक कुछ बैंक बंद रहेंगे। इन बैंकों में 13 सितंबर से 18 सितंबर तक छुट्टी रहेगी। हालांकि पूरे देश बैंक लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद नहीं रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में अलग दिन त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टी है। लेकिन छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही ब्रांच जाने में समझदारी है। सितंबर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कम से कम 15 दिन बंद रहेंगे। इनमें दूसरा और चौथा शनिवार तथा रविवार शामिल हैं। हालांकि अब बैंक जाने की बहुत जरूरत नहीं रह गई है। आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन बेवसाइट्स और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज ऐप्स के जरिए ज्यादातर काम कर सकते हैं।

13 सितंबर को रामदेव जयंती और तेजा दशमी के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे। उसके अगले दिन दूसरा शनिवार होने का कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी जबकि 15 सितंबर को रविवार है। 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 17 सितंबर को इंद्र जात्रा त्योहार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 18 सितंबर को श्री नारायण गुरु जयंती के कारण केरल में बैंकों में छुट्टी रहेगी। 21 सितंबर से 23 सितंबर तक भी कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि के कारण केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 22 सितंबर को रविवार है जबकि 23 सितंबर को वीर शहीदी दिवस के कारण हरियाणा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

छह दिन की छुट्टी


13 सितंबर - रामदेव जयंती/तेजा दशमी (शुक्रवार) - राजस्थान
14 सितंबर — दूसरा शनिवार/ओणम - पूरे भारत में
15 सितंबर - रविवार - पूरे भारत में
16 सितंबर — ईद-ए-मिलाद (सोमवार) - पूरे भारत में
17 सितंबर - इंद्र जात्रा (मंगलवार) - सिक्किम
18 सितंबर — श्री नारायण गुरु जयंती (बुधवार) — केरल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
नई दिल्ली: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। ऐलान दो दिन की बैठक के बाद बुधवार को लिया गया। ब्याज दरों…
 19 September 2024
नई दिल्ली: आपने घर में खेती करना सुना होगा। लेकिन क्या घर में जड़ी-बूटी उगाना सुना है? अगर सुना होगा तो काफी कम। दिल्ली की रहने वाली सुमन सुखीजा आज एक…
 19 September 2024
नई दिल्ली: सहारा ग्रुप के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए रिफंड की सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000…
 19 September 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने फिलीपींस में मैकडॉनल्ड्स के मास्टर फ्रैंचाइजी होल्डर के साथ दो साल का अनुबंध किया है। हालांकि इस डील की…
 19 September 2024
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने वंदे भारत के स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) की कीमत के बारे में कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद का कहना…
 19 September 2024
नई दिल्ली: अमेरिका से आई गुड न्यूज के दम पर घरेलू शेयर मार्केट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गए। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने…
 18 September 2024
नई दिल्ली: सब्जियों और ईंधन के दाम घटने के चलते अगस्त में थोक महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर पर आ गई। होलसेल प्राइस इंडेक्स पर आधारित इंफ्लेशन अगस्त में…
 18 September 2024
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने सख्त मिजाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सड़कों का खराब रखरखाव करने वाली एजेंसियों एवं ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी…
 18 September 2024
नई दिल्ली: भारत का व्यापार घाटा अगस्त में रेकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। सोने की खेप में उछाल से मासिक आयात में 3.4% की तेजी आई और यह $64.4 अरब…
Advt.