Select Date:

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा का निकला नालंदा कनेक्शन, कायस्थ हैं या नहीं, जानें पूरी बात

Updated on 11-07-2026 12:35 PM
नालंदा/पटना: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अभिषेक कुमार सिन्हा का टिकट काटकर नालंदा के लाल नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है। नीरज सिन्हा मूल रूप से नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित पतासंग गांव के रहने वाले हैं और कायस्थ समाज से ताल्लुक रखते हैं। इस युवा और अविवाहित चेहरे पर दांव लगाने से न सिर्फ पटना, बल्कि नालंदा के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। पार्टी ने संगठन के प्रति समर्पित जमीनी कार्यकर्ता को प्राथमिकता देकर एक बड़ा सियासी संदेश दिया है।

पारिवारिक विवाद के चलते हटाए गए अभिषेक

इससे पहले भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। हालांकि, शुक्रवार को उन्होंने अचानक पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चारा घोटाले में उनके माता-पिता के नाम जुड़े होने के कारण भाजपा ने विवादों से बचने के लिए आखिरी समय में यह फैसला लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
नालंदा/पटना: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला…
 11 July 2026
पटना: बिहार से रोजगार, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इस महीने के…
 11 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें हैं। हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी के भीतर किसी…
 11 July 2026
कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में फिर अंधविश्वास के कारण एक महिला की जान चली गई। महिला को सर्प ने डसा तो परिवार के लोग उसे निमिया के सती माई…
 11 July 2026
विशाखापत्तनम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना में शामिल (कमीशन) किया। महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट-17A की नीलगिरि कैटेगरी का छठा…
 08 July 2026
सिंगरौली: सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक पेज की पॉपुलैरिटी और लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में एक युवक को सीधे जेल की हवा खानी पड़ गई है। आरोपी ने जबलपुर हाईकोर्ट…
 08 July 2026
सतारा : महाराष्ट्र के सतारा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, खामगांव…
 08 July 2026
जकार्ता, पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार…
 08 July 2026
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी मारा गया। बुधवार को सुरक्षाबलों ने उसका शव बरामद किया।आतंकियों के छिपे होने…
Advt.