अवामी लीग पर बैन को लेकर दोहरा रवैया
अवामी लीग की गतिविधियों के रोक को लेकर सवाल पर उन्होंने इसे बांग्लादेश का अंदरूनी मामला बताया। अधिकारी ने कहा, "मैं बांग्लादेश की घरेलू राजनीति पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।" इसके साथ ही यह भी कहा कि मौजूदा BNP सरकार के साथ संबंध बहुत अच्छे हैं और अमेरिका बांग्लादेश की चुनी हुई सरकार के साथ काम जारी रखने को इच्छुक है। अधिकारी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति पर टिप्पणी करना उचित है।दुनिया भर को लोकतंत्र का ज्ञान देने वाले अमेरिकी अधिकारी ने अवामी लीग की राजनीतिक आजादी को रोकने पर कुछ नहीं कहा और न ही बीएनपी सरकार से नरमी बरतने की अपील की। इससे साफ तौर पर BNP का हौसला बढ़ेगा। साथ ही अवामी लीग के समर्थकों को निराशा होगी, जो पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

