अली और जन्नत बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर, सबसे अधिक स्टार्स लेकर भी पिछड़े तेजस्वी-अर्जुन, करण की किस्मत खोटी!
Updated on
27-07-2026 03:58 PM
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के बाद, यह जोड़ी रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में विनर बनी।
भारती सिंह के होस्ट किए गए और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी द्वारा जज किए गए इस सीजन में कुकिंग और कॉमेडी का मेल देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स ने मुश्किल रेसिपीज, समय-सीमा वाले टास्क और मजेदार कॉम्पिटिशन का सामना किया। पूरे सीजन के दौरान कृष्णा अभिषेकऔर सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से मनोरंजन का तड़का लगाया।
अली और जन्नत के पास सबसे अधिक स्टार्स
मुकाबला करने वाली जोड़ियों में अली और जन्नत अपनी टीमवर्क और लगातार अच्छा परफॉर्म करने की वजह से सबसे अलग रहे। जहां अली किचन में कॉन्फिडेंस के साथ काम करते दिखे, वहीं जन्नत ने कुछ भी नया सीखने की अपनी इच्छा से सबको प्रभावित किया। इन खूबियों की वजह से यह जोड़ी मुश्किल टास्क और अचानक आए उतार-चढ़ाव को पार करने में सफल रही। शो में तेजस्वी के पास सबसे अधिक स्टार्स थे, उसके बाद करण कुंद्रा और एल्विश के पास, लेकिन दोनों ने फिनाले में बेड़ा गर्क कर दिया, जिस कारण स्टार्स जीतने का मौका जन्नत और अली के पास चला गया
'खतरों के खिलाड़ी' कंटेस्टेंट्स संग फिनाले
फिनाले में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और 'खतरों के खिलाड़ी' के आने वाले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। अली और जन्नत के विनर घोषित होने से पहले वे भी इस जश्न का हिस्सा बने।
'लाफ्टर शेफ्स' के बारे में बोलीं
अपने सफर के बारे में बात करते हुए जन्नत जुबैर ने कहा, 'लाफ्टर शेफ्स' उन अनोखे शो में से एक है जिसमें सिर्फ एक विनर या एक जीतने वाली टीम नहीं होती। भले ही अली और मैंने ट्रॉफी जीती हो, लेकिन मेरा सच में मानना है कि इस शो से जुड़ा हर व्यक्ति विनर है। हम सबने एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाया, साथ में हंसे, साथ में आगे बढ़े, और साथ रहने का यही एहसास इस सफर को इतना खास बनाता है।'
दोस्ती पर बोलीं जन्नत जुबैर
उन्होंने आगे कहा, 'इस शो ने मुझे सिखाया कि दोस्ती, दयालुता और टीमवर्क भी जीतना जितना ही जरूरी है। मैं उन सभी लोगों की सच में शुक्रगुजार हूं जो इस सफर का हिस्सा थे और जिन्होंने इसे इतना खास बनाया।'
'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 के कंटेस्टेंट्स
'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, अली गोनी-जन्नत ज़ुबैर, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा-एल्विश यादव, निया शर्मा-सुदेश लहरी और समर्थ जुरेल-अभिषेक शर्मा जैसे स्टार्स शामिल हैं।
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में रेशम…
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…