अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, भावुक वीडियो में क्या-क्या कहा
Updated on
30-07-2026 02:26 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। रहाणे ने वीडियो में कहा कि उन्हें लगता है कि इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय है। उन्होंने कहा, "जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत होता है।'
भावुक हुए रहाणे
उन्होंने कहा कि जब समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना है और आगे बढ़ना है। मैंने हमेशा अपनी बैटिंग में टाइमिंग पर भरोसा किया है और मैंने हमेशा इसकी अहमियत को समझा है। आज मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय है।
सफर को किया याद
उन्होंने वीडियो में बताया कि कैसे वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से निकलकर एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़े। रहाणे ने कहा कि उन्होंने खेल के लिए सब कुछ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से खेल खेला। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि खेल के साथ उनका सफर खत्म नहीं हुआ है। रहाणे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, हर आईपीएल फ्रेंचाइजी, परिवार और अपनी पत्नी राधिका समेत उन सभी का धन्यवाद किया, जो उनके समर्थन में हमेशा खड़ा रहे।
रहाणे के बल्ले से निकले कितने रन
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। उन्होंने टेस्ट में 38 की औसत से 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं, वनडे में उन्होंने 35 की औसत से 2,962 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में रहाणे ने 3 शतक और 24 अर्धशतक लगाए। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रहाणे के बल्ले से 113 के स्ट्राइक रेट से 375 रन निकले। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छह टीमों की तरफ से 212 मैच खेले।
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…