74वें मिनट तक पिछड़ने के बाद हैरी केन ने इंग्लैंड को दिलाई जीत, फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर टाला
Updated on
02-07-2026 12:32 PM
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे थी। पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट खेल रहे डीआर कांगो ने सितारों से सजी इंग्लैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। लेकिन अंत में इंग्लैंड को 2-1 से जीत मिली। 1974 के बाद डीआर कांगो की टीम फीफा विश्व कप में खेल रही है। इस जीत ने इंग्लैंड को राउंड ऑफ 16 में जगह दिला दी है। जहां उसका सामना मैक्सिको से होगा।
डीआर कांगो की तरफ से 7वें मिनट में गोल
डीआर कांगो ने मैच के 7वें मिनट में ही बढ़त बना ली थी। ब्रायन सिपेंगा ने टीम की तरफ से यह गोल दागा। सिपेंगा ने बाईं ओर से मिले गेंद को अपने कब्जे में लिया और जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। डीआर कांगो के कप्तान चांसेल मबेम्बा ने यह गोल असिस्ट किया था। इस गोल के बाद इंग्लैंड ने काफी हमले किए लेकिन कांगो के डिफेंस को नहीं भेद पाई। गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने एक के बाद एक जबरदस्त बचाव किए।
हैरी केन ने इंग्लैंड के लिए दोनों गोल दागे
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी केन ने दोनों गोल दागे। 75वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने केन की तरफ एरियल पास किया। उन्होंने इसे हेडर से गोल पोस्ट के अंदर दाल दिया। लियोनेल पूरी कोशिश करने के बाद भी इसे नहीं रोक पाए। 86वें मिनट में केन ने गोलकीपर की बाईं ओर जोरदार शॉट लगाकर गोल मारा। इस दौरान लियोनेल म्पासी को हिलने का भी समय नहीं मिला।
हैरी केन ने महान पेले को पछाड़ा
फीफा विश्व कप इतिहास में हैरी केन के 13 गोल हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने ब्राजील के महान पेले को भी पीछे छोड़ दिया है। 14 मैचों में पेले के टूर्नामेंट में 12 गोल है। केन का यह 15वां मैच था। उनके 13 हो गए हैं।
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…