Select Date:

इंस्टाग्राम पर नाबालिग को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी

Updated on 28-06-2026 01:06 PM

रायपुर, राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री से आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने युवती के निजी फोटो अपने पास हासिल कर लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। शिकायत मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सोहेब सिद्दीकी (21), निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा सके।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई जारी है। साथ ही नागरिकों, विशेषकर अभिभावकों और युवाओं से सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड अचानक गिर गई। घटना के समय वहां महिलाएं, बच्चे…
 28 June 2026
रायपुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राज्यभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।…
 28 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज…
 28 June 2026
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में फरवरी 2026 में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों और चोरी…
 28 June 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह रही कि अज्ञात…
 28 June 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
 27 June 2026
रायपुर, 27 जून 2026/ बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी नक्सल गतिविधियों से…
 27 June 2026
रायपुर 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए…
 27 June 2026
रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को देश-दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से लखनपुर (अंबिकापुर) में आयोजित सोशल मीडिया…
Advt.