भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को "विकसित भारत संकल्प सभा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन से वर्चुअली सहभागिता की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और विजन को सुना। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।