बहुत देर तक चलती रही बहस
इसके बाद मांजरेकर ने बात आगे बढ़ाते हुए कार्तिक पर तंज कसा, 'मुझे तो बस यह सोचकर हैरानी होती है कि मुरली कार्तिक शीशे में खुद को देखकर अपनी ही आवाज में कहते होंगे 'सुपरब, सुपरब, सुपरब'।' इस पर कार्तिक ने पलटवार किया, 'मैं खुद को कभी नहीं देखता। यह काम सिर्फ तुम्हारा है। जो भी तुम्हें जानता है, जिसने तुम्हारे साथ खेला या काम किया है वह सब जानता है।'दोनों के बीच तीखी नोकझोंक बढ़ती देख अंत में मांजरेकर ने खुद ही स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने कार्तिक के लुक्स पर आखिरी तंज कसते हुए मामले को शांत किया, 'मेरे पास शीशे में देखने की एक वजहहै। तुम्हारे लिए मैं समझ सकता हूं कि शीशा देखना कोई खास मोटिवेटिंग काम नहीं है। खैर, हम दोनों ही अपनी हदें पार कर रहे हैं और सोशल मीडिया को आज मसाला मिल जाएगा।'

