NCERT की पढ़ाई कर छात्रों ने दिए CG बोर्ड एग्जाम

Updated on 18-03-2026 12:17 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी हाथ खड़े कर दिए। कलेक्टर ने पेरेंट्स से उल्टा सवाल किया कि आपको स्कूल की मान्यता देखकर एडमिशन दिलाना था।

पेरेंट्स ने मंगलवार को अव्यवस्था के बीच बच्चों को बोर्ड एग्जाम में शामिल कराया। हालांकि अब केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जांच कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल व्यापार विहार, मिशन स्कूल रोड और बहतराई में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल संचालित हैं। व्यापार विहार और मिशन स्कूल रोड में संचालित स्कूलों में 5वीं और 8वीं का होम एग्जाम हो चुके हैं। इस बीच राज्य सरकार ने 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा लेने का आदेश जारी किया।

स्कूल प्रबंधन ने इस आदेश की जानकारी देते हुए पेरेंट्स को बच्चों को परीक्षा दिलाने भेजने कहा। यह सुनकर पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन से मामले की शिकायत की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

2 घंटे तक कलेक्टर से मिलने इंतजार करते रहे पेरेंट्स

सोमवार को पूरे दिन इस मामले को लेकर स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स परेशान होकर भटकते रहे। दोपहर में उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत की, तब शुरूआत में उन्होंने स्कूल प्रबंधन से चर्चा करने का भरोसा दिलाया।

रात में स्कूल प्रबंधन ने अचानक परिजनों को मैसेज भेजा कि मंगलवार को बच्चों को बोर्ड परीक्षा में शामिल कराएं। यह जानकार परिजन आधी रात ब्रिलियंट स्कूल पहुंच गए। जहां जमकर हंगामा हुआ, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। परिजनों को रोकने पुलिस जरूर पहुंची।

इससे नाराज परिजन कलेक्टर बंगला पहुंच गए। यहां भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी कलेक्टर उनसे मिलने नहीं आए। वहीं एसडीएम मनीष साहू और पुलिस अफसरों ने परिजनों को छात्रहित में फैसला लेने का भरोसा दिलाया।

एग्जाम से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन

मंगलवार को एग्जाम शुरू होने से पहले परिजन फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्टर ने अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की, लेकिन उन्होंने पूरा दोष परिजनों पर ही मढ़ दिया।

उनका कहना था कि उन्हें स्कूल की मान्यता देखकर बच्चों को प्रवेश दिलाना था, अब वो इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। उनकी बात सुनकर मायूस परिजन लौट गए और बच्चों को सीजी बोर्ड के एग्जाम में शामिल कराया।

जानिए क्या है पेरेंट्स की नाराजगी

पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने एक दिन पहले बोर्ड परीक्षा होने की जानकारी दी। उनके बच्चे परीक्षा दिला चुके हैं, ऐसे में सिर्फ एक दिन पहले सूचना देकर बोर्ड परीक्षा कैसे ली जा सकती है? बच्चों को तैयारी का समय भी नहीं मिला।

उनका कहना है कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों को सीबीएसई की जानकारी देकर एडमिशन लिया। अभिभावकों का सवाल है कि क्या ऐसे मनमानी करने वाले स्कूलों पर शासन-प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है।

आधे घंटे देरी से पहुंचे स्टूडेंट्स

शिक्षा विभाग ने व्यापार विहार के स्कूल के बर्जेश स्कूल और मिशन स्कूल के छात्रों के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया था। यहां एक हॉल में 8वीं के छात्रों को अगल- बगल बिठाकर गणित की परीक्षा ली गई।

कई छात्र पीछे और साथ बैठे दूसरे छात्र से पूछकर सवाल हल करते नजर आए। अधिकांश छात्र परीक्षा केंद्र में देर से पहुंचे। परीक्षा का सुबह सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का था। उन्हें आधा घंटा एक्सट्रा दिया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

इधर, कलेक्टर संजय अग्रवाल के इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने पर परेशान परिजनों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात की। अपने बच्चों के भविष्य का हवाल देने उन्होंने इस मामले की जांच कराने और दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

उनकी बातों को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मुख्य सचिव विकासशील को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव को वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित कर प्रकरण की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने को कहा है।

साथ ही कहा है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.