राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अवधपुरी मंडल में 21 लाख के कार्यों का किया भूमि-पूजन

Updated on 16-09-2024 06:33 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड- 63 में 21 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि अवधपुरी मंडल में इतनी बड़ी धनराशि लोगों को सुविधाएं देने के लिए उपलब्ध कराई है। 

राज्यमंत्री श्रीमती गौर कहा कि  21 लाख रुपए की लागत से यह सारे काम होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सम्मानीय कार्यकर्ता बंधुओं और विशेष रूप से वार्ड 63 में बह रही विकास की गंगा में सराबोर होने के लिए आई हमारी सभी बहनों व भाइयों और प्यारे बच्चों का कोटि-कोटि धन्यवाद।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने शिव मंदिर पुराना शिवनगर के पास शेड एवं रखरखाव के कार्य के लिये 1 लाख 38 हजार की लागत से होने वाले निर्माण कार्य, सुलभ शौचालय के पास 40 क्वार्टर पिपलानी में प्लेटफार्म एवं सेट के निर्माण की लागत 1 लाख 91 हजार का कार्य 3 लाख 91 हजार की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र के पास आरसीसी नाली निर्माण के कार्य, दशहरा मैदान पुराना शिवनगर में नाली के निर्माण का कार्य लगभग 8 लाख की लागत से और पुराना शिवनगर वार्ड कार्यालय के पास नाली का निर्माण 3 लाख 62 हजार की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। 

इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कृष्णा सूर्यवंशी, पार्षद शिवलाल मकोरिया, मंडल अध्यक्ष किशन बंजारे, मधु शिवानी, गौतम मौर्य, दया कथरिया, अशोक महल और संजय शिवानी सहित सौकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2024
मध्यप्रदेश में नियमितिकरण के लिए आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों की मांग पूरी होती नहीं दिख रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि नियमितिकरण…
 18 September 2024
भोपाल मेट्रो के दूसरे स्टील ब्रिज के लिए डीआरएम तिराहे पर गर्डर लॉन्च कर दी गई है। अब 200 टन वजनी और 48 मीटर चौड़े ब्रिज को असेंबल किया जा…
 18 September 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले दो महीनों में जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) के 12 मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में भोपाल के…
 18 September 2024
रीवा: एमपी के मऊगंज जिले में एक युवक ने शाहपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसकी…
 18 September 2024
भोपाल में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर 3 साल की बच्ची से रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने टीचर…
 18 September 2024
शिवपुरी: एमपी के शिवपुरी जिले से एक बड़ी खुशखबरी आई है। यहां के माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन एमटी-3 ने दो शावकों को जन्म दिया है। यह खबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
 18 September 2024
नीमच: मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। उन्हे न तो प्रशासन का खौफ है और न ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का। ताजा मामला नीमच से…
 18 September 2024
भोपाल। राजधानी के नए शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन वर्षीय की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो दिन पहले हुई इस घटना की…
 18 September 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश में नगर निगम के अध्यक्षों को कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाना अब आसान नहीं होगा। पहले तो तीन वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले अविश्वास प्रस्ताव…
Advt.