Select Date:

पद्मश्री कैलाशचंद्र पंत का निधन, महू में जन्मे साहित्यकार और संपादक ने 90 वर्ष की उम्र में भोपाल में ली अंतिम सांस

Updated on 01-08-2026 12:12 PM
भोपाल। लेखक एवं समाजसेवी पद्मश्री कैलाशचंद्र पंत का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन पर साहित्य एवं कला जगत में शोक व्याप्त हो गया है। पद्मश्री व राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान से अलंकृत पंत ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में निष्पक्ष पत्रकारिता, उत्कृष्ट लेखन व समाजसेवा के माध्यम से जो अमूल्य योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।उनका जन्म 26 अप्रैल 1936 को महू (इंदौर) में हुआ था। इन्होंने एमए साहित्याचार्य एवं साहित्य रत्न की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लेखन, संपादन एवं सामाजिक कार्यों को समर्पित किया।

पत्रकारिता एवं साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

कैलाशचंद्र पंत ने हिंदी पत्रकारिता एवं साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कौन किसका आदमी, धुंध के आर-पार, शब्द का विचार पक्ष, संस्कार, संस्कृति और समाज, संकल्प की प्रतीक्षा में जैसी कृतियां विशेष रूप से चर्चित रही हैं। इन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो पुस्तकों का संपादन भी किया है, जिनमें भारतीय ज्ञान परंपरा : समय, समस्या और समाज (प्रथम खंड) व भारतीय ज्ञान परंपरा : अपनी अस्मिता तलाशने की आकांक्षा (द्वितीय खंड) शामिल हैं।

पत्रकारिता, साहित्य और संस्थागत योगदान

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी इनका सफर एक व्याख्याता के रूप में प्रारंभ हुआ, जिसके बाद आपने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में बतौर संपादक कार्य किया। वह साप्ताहिक जनधर्म (1977-1998) के संपादक रहे। साथ ही वर्ष 2006 से 2021 तक मासिक पत्रिका अक्षरा का संपादन भी किया।

यह हम सबका सौभाग्य था कि मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति और हिंदी भवन न्यास को अनेक वर्षों से पद्मश्री कैलाशचंद्र पंत का सानिध्य प्राप्त होता रहा। उनके द्वारा लिखे गए आलेखों के अनेक संग्रह पुस्तक आकार में प्रकाशित होकर हिंदी भवन न्यास की धरोहर बन चुके हैं।

पद्मश्री कैलाशचंद्र पंत के निधन पर भोपाल में शोक

अक्षरा के संपादक एवं मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री संचालक डॉ. विकास दवे कहते हैं कि दादा ने देश, समाज, भाषा और साहित्य को इतना कुछ दिया है कि उनके इस ऋण से हम सब कभी भी उऋण नहीं हो सकते। वरिष्ठ साहित्यकार एवं महासचिव लघुकथा शोध केंद्र समिति भोपाल घनश्याम मैथिल अमृत ने कहा कि पद्मश्री कैलाशचंद पंत की उपस्थिति में सकारात्मकता थी, अपनेपन का अहसास था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.