पापुआ न्यू गिनी में सोने के खनन पर भारी हिंसा, 20 से 50 लोग मारे गए, कई घायल, तनाव

Updated on 16-09-2024 04:18 PM
मेलबर्न: पापुआ न्यू गिनी में अवैध खननकर्ताओं के बीच हिंसा में 20 से 50 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र की सरकार के अनुसार यह हिंसा कुछ दिनों पहले शुरू हुई थी और पोर्गेरा घाटी में अब भी जारी है। यह जगह मई में हुए एक भूस्खलन वाले स्थान के पास स्थित है। इस भूस्खलन की घटना में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

पापुआ न्यू गिनी के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार, मेट बागोसी ने कहा कि रविवार तक कम से कम 20 लोगों की मौत की जानकारी एंगा प्रांत में समुदाय के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है। बागोसी ने बताया, "हमने पुष्टि की है कि कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, लेकिन मेरे पास जो आखिरी खबर है, उसके अनुसार यह संख्या 50 तक हो सकती है।"

उन्होंने बताया कि हिंसा जारी है। बागोसी ने सेना और पुलिस का जिक्र करते हुए कहा, "आज कुछ सुरक्षा बलों ने इलाके में प्रवेश करना शुरू कर दिया है... इसलिए यह देखना बाकी है कि इसका क्या प्रभाव होगा।" बागोसी के पास घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस आयुक्‍त डेविड मैनिंग ने बताया कि कानून व्‍यवस्‍था को बहाल करने के लिए भारी फोर्स के इस्‍तेमाल के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि हथियार लेकर चलने वालों को गोली मारने के भी आदेश दिए गए हैं। इलाके में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आधिकारिक रूप से मरने वालों की संख्‍या को नहीं बताया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
 17 September 2024
ब्राजील के साओ पाउलो में मेयर पद के लिए हो रही लाइव डिबेट में एक उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंदी पर कुर्सी से हमला कर दिया। घायल प्रत्याशी को हॉस्पिटल में…
 17 September 2024
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई ने आरोप लगाया कि भारत में मुस्लिम पीड़ित हैं। खामेनेई ने सोमवार (16 सितंबर) को एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत को उन देशों…
 17 September 2024
रूस एक बार फिर अपनी सेना में इजाफा करने जा रहा है। CNN के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार को सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है।आदेश के मुताबिक…
 16 September 2024
इस्लामाबाद/ढाका: बांग्लादेश में चल रही उथल-पुथल ने पाकिस्तान के परमाणु बम को चर्चा में ला दिया है। हाल ही में ढाका यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बांग्लादेश को परमाणु संपन्न बनाने…
 16 September 2024
काबुल: अशरफ गनी की सरकार को हटाने के बाद साल 2021 में तालिबानी अफगानिस्‍तान की सत्‍ता में आए थे। तालिबान का दावा था कि वह देश में स्थिरता को लाएंगे और…
 16 September 2024
वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कथित हत्या के प्रयास की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अरबपति और टेस्‍ला के मालिक एलन मस्क ने एक विवादास्पद बयान दिया। मस्‍क ने…
Advt.