Select Date:

फर्जी बाबाओं के अंधविश्वास का लाइव स्टिंग:अल्ट्रासाउंड की नॉर्मल रिपोर्ट, तांत्रिक का दावा- पेट में कांच-हड्डियां; खजाना निकालने 11 किलो सोने की डिमांड

Updated on 01-10-2026 12:32 PM

डॉक्टर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पेट में कोई बीमारी नहीं मिली। कुछ घंटे बाद एक तांत्रिक ने उसी व्यक्ति के पेट से नींबू के जरिए कांच के टुकड़े, हड्डी और लौंग निकालने का दावा किया। दूसरे बाबा ने घर में दबे 35 किलो सोने को निकालने के बदले सवा 11 किलो सोना दान में मांग लिया।

भास्कर इन्वेस्टिगेशन के पार्ट-1 में आपने बुंदेलखंड के उन बाबाओं का स्टिंग ऑपरेशन पढ़ा था, जो सोशल मीडिया के जरिए अपने दरबार का प्रचार करते हैं। अब पार्ट-2 में उत्तर प्रदेश के महोबा और मध्य प्रदेश के छतरपुर-सतना में किए गए स्टिंग ऑपरेशन देखिए और पढ़िए।

हमारी टीम मरीज, श्रद्धालु और इन्वेस्टर बनकर पहुंची और अलग-अलग काल्पनिक समस्याएं रखीं। बातचीत में बाबाओं के दावों और उनके तरीकों की पड़ताल की गई।

महोबा के तांत्रिक मकबूल खान का दावा है कि जादू-टोने के जरिए पेट में पहुंचाई गई सामग्री को वे बिना ऑपरेशन के बाहर निकाल सकते हैं। इस दावे की पड़ताल के लिए भास्कर टीम ने पहले अपने ड्राइवर का अल्ट्रासाउंड कराया।

रिपोर्ट सामान्य आई और पेट में कोई बाहरी वस्तु नहीं मिली। इसके बाद टीम तांत्रिक के दरबार में पहुंची, जहां टोटका हटवाने के लिए लोग कतार में थे। दरबार में तांत्रिक के बेटे ने रिपोर्टर के साथी के हाथ पर मेहंदी लगाई।

आधे घंटे बाद मेहंदी हटाने पर हल्के धब्बे दिखे। उसने कहा, 'इनकी दिनाई (जादू-टोना) निकालनी पड़ेगी।' इसके बाद वह नींबू लाया, उसे रिपोर्टर के साथी के मुंह में रखा और नीम के पत्तों से झाड़-फूंक की। फिर नींबू बाहर निकाला।

तांत्रिक के बेटे ने नींबू को चाकू से काटकर रिपोर्टर के हाथ पर निचोड़ा। उसमें से हड्डी का टुकड़ा, कांच की चूड़ियों के टुकड़े, लौंग और चावल के दाने गिराए गए।

उसने दावा किया, 'इन्हें किसी ने जादू-टोना करके यह सब खिला दिया था। अब एक हफ्ते में ठीक हो जाएंगे।' इसके बाद ₹400 लिए गए, जिसका भुगतान रिपोर्टर ने पेटीएम से किया।

छतरपुर के पिपौरा गांव में पप्पू रैकवार बाबा दरबार लगाते हैं। पप्पू का दावा है कि उनके शरीर में नरसिंह भगवान आते हैं और वे नशा छुड़ाने, गृह क्लेश दूर करने से लेकर कई बीमारियां ठीक कर सकते हैं।

भास्कर टीम दरबार शुरू होने से पहले यहां पहुंची। बाबा उस समय सामान्य रूप से फोन पर बात कर रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद करीब 200 लोगों के जुटने पर वे अचानक उठे और छाती पीटते हुए चिल्लाने लगे, 'बोलो जय नरसिंह भगवान की'। टीम ने ऑब्जर्व किया कि यह प्रक्रिया करीब हर आधे घंटे में दोहराई गई।

₹110 में नींबू की बूंदों से नशा छुड़ाने का दावा

करीब 50 लोगों को नशा छुड़ाने के लिए कतार में लगाया गया। बाबा ने उनके मुंह में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालीं और प्रति व्यक्ति ₹110 लिए। बाबा की बेटी भुगतान की निगरानी कर रही थी।

अलग से मुलाकात में सोना निकालने की डील

शाम को रिपोर्टर ने बाबा से अकेले में मुलाकात की। उसने खुद को बड़ा इन्वेस्टर बताते हुए कहा कि उसके घर में 30-35 किलो सोना दबा है। सोना निकालने के उपाय के बारे में पूछने पर बाबा ने दान की शर्त बताई।

बाबा ने कहा, 'ठीक है, हम खुद आकर सोना निकाल देंगे। लेकिन इसके लिए तुम्हें सवा 11 किलो सोना दान करना होगा। इसमें से 10 किलो दरबार के नाम रहेगा और सवा किलो से कन्याओं को भोजन कराएंगे।'

सतना के सिद्धेश्वर धाम में बाबा आदर्श कृष्ण शास्त्री पर्चा लिखने का दावा करते हैं। भास्कर रिपोर्टर ने खुद को अमीर बिजनेसमैन बताकर बाबा के सेवक से मुलाकात की।

दरबार खत्म होने के बाद सेवक ने रिपोर्टर को बंद कमरे में बाबा से मिलवाया। रिपोर्टर ने दरबार में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की इच्छा जताई। बाबा चुप रहे जबकि सेवक ने बाहर लगे बोर्ड के QR कोड से ऑनलाइन दान करने को कहा।

इसके बाद रिपोर्टर ने काल्पनिक समस्या रखी, 'मेरे साथी की एक किडनी खराब होने के कारण निकाल दी गई है, दूसरी भी खराब है। वह परेशान है और उसकी शादी भी नहीं हो रही है।'

इसके बाद बाबा ने झोले से एक छोटा घोंटा (मसाला कूटने वाला) और पीतल के हनुमान जी की छोटी मूर्ति निकाली। आंखें बंद कर कुछ बुदबुदाने के बाद उन्होंने कहा, 'कोई समस्या नहीं आएगी, किडनी भी ठीक हो जाएगी और शादी भी हो जाएगी।'

टीम के बाहर निकलने पर बाबा का सेवक आया। उसने रिपोर्टर का मोबाइल नंबर नोट किया और कहा कि दान की राशि बाहर लगे QR कोड पर ट्रांसफर कर दें।

भास्कर टीम के साथ गए शास्त्री बोले- ये सभी फर्जी बाबा

फर्जी बाबाओं के दरबारों की पड़ताल के लिए भास्कर टीम के साथ गए पंडित प्रदीप शास्त्री ने कहा, “मैं दैनिक भास्कर की टीम के साथ सात से ज्यादा चमत्कारी दरबारों में गया। वहां पाया कि कोई भी बाबा पर्चा ठीक से नहीं बना सका।

ये लोग झूठ और गोरखधंधे का कारोबार चला रहे हैं। मनमाने मंत्र बनाकर लोगों को परोस रहे हैं, जिनका शास्त्रों में कोई उल्लेख नहीं है। कई बाबाओं को हनुमान चालीसा तक नहीं आती। उन्हें गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र की भी जानकारी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आ रहीं गर्भवती महिलाओं और भर्ती मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को 15-15 दिनों…
 02 October 2026
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा होगाअगस्त-सितंबर की तुलना में अक्टूबर में बादल तो छाएंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। सामान्य रूप से दिन…
 02 October 2026
कागजों में स्मार्ट क्लास और सर्व शिक्षा अभियान के बड़े-बड़े दावों के बीच सागर जिले के सरकारी स्कूलों की मैदानी हकीकत चौंकाने वाली है। रोंड़ा हायर सेकंडरी स्कूल और नाऊढाना…
 02 October 2026
सागर जिले के बंडा में 36 लोगों की जान लेने वाले जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों को…
 02 October 2026
डिंडौरी जिले के 30 हजार हेक्टेयर में फैले साल के जंगल पर साल बोरर कीट का खतरा बढ़ गया है। इससे प्रभावित करीब 1.50 लाख पेड़ों को 31 दिसंबर तक…
 02 October 2026
मध्य प्रदेश के अनूपपुर के पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने ईवीएम वेयरहाउस से 24 EVM चोरी हो गई हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU)…
 02 October 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने OBC क्रीमीलेयर तय करने के मामले में कहा है कि केवल माता-पिता की आय को आधार बनाकर फैसला नहीं किया जा सकता। इसके लिए…
 02 October 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब देब पहली बार एमपी आए थे। दो दिनों तक उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप, कार्य समिति और अन्य नेताओं के साथ बैठक…
 01 October 2026
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट गुरुवार तड़के चार बजे खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान…
Advt.