बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा : भूपेश बघेल

Updated on 17-09-2024 01:39 PM

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो सकता है। बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के जेवरतला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बघेल ने सनातन धर्म पर कटाक्ष करते हुए कहा, "एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है।"

उन्होंने इस प्रकार की सोच को भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास बताया और कहा, "इसे आस्था नहीं कहा जा सकता है। भाजपा लोगों के बीच सनातन धर्म का सहारा लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। अगर हमने इसे स्वीकार किया, तो इससे आने वाले दिनों में सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार होगा।"



बघेल का यह बयान ऐसे समय आया है जब देशभर में सनातन धर्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेताओं ने सनातन धर्म को लेकर विवादास्पद बयान दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने भी सनातन धर्म को "बीमारी" कहा था, जिससे भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी।

भाजपा की प्रतिक्रिया
भूपेश बघेल के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे हिंदू आस्था पर सीधा हमला करार दिया है। भाजपा के प्रवक्ताओं ने कांग्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

अगले कुछ दिनों में इस बयान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में…
 19 September 2024
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनजातीय बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के लिए परिपूर्णता लक्ष्य को अपनाकर जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में…
 19 September 2024
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट में जनजातीय समुदाय के उत्थान, किसानों और उपभोक्ता कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए…
 19 September 2024
महासमुंद । बसना विकासखंड के ग्राम चनाट की निवासी भूमिका पटेल ने अपनी लगन और मेहनत से खुद के जीवन को एक नई दिशा दी है। पति के निधन के बाद…
 19 September 2024
धमतरी । आज के इस आधुनिक दौर में वैसे तो खेती किसानों के काम को उतना महत्व नहीं दिया जाता है, जितना की सरकारी या किसी अन्य नौकरी को दिया। पुराने…
 19 September 2024
धमतरी । शासन द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इन्हीं में से एक ही लखपति दीदी। एक ऐसी योजना, जिसमे सुनहरे भविष्य की उम्मीद और बेबस,…
 19 September 2024
गरियाबंद । जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस…
 19 September 2024
दुर्ग । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव आर संगीता ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में आबकारी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने…
 19 September 2024
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने पाली विकासखण्ड के मुनगाडीह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शासकीय माध्यमिक शाला एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संस्थाओं में शिक्षा…
Advt.