जसप्रीत बुमराह चोट के चलते साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से हुए बाहर, मोहम्मद सिराज को मिली जगह

Updated on 30-09-2022 06:51 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में मोहम्मद सिराज को चुना गया है। बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय T20I टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मो. सिराज
 
गुरुवार को एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें जसप्रीत बुमराह की पीठ की चोट के बारे में बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार बुमराह इस चोट के चलते आगामी टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं। दरअसल, बुमराह की इस चोट को ठीक होने में 4 से 6 महीने तक का समय लग सकता है।
 
बता दें, इसी चोट के चलते भारतीय तेज गेंदबाज को एशिया कप 2022 से भी बाहर होना पड़ा था। इंग्लैंड दौरे के बाद जसप्रीत बुमराह एनसीए में लगातार ट्रेनिंग कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जब उन्होंने वापसी की तो लगा कि अब सब ठीक है, मगर उनकी चोट बताती है कि बुमराह वापसी से पहले सही से रिकवर नहीं कर पाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.