भोपाल में पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस:महिला बोली- पति ने मांगे 3.5 करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर कार

Updated on 11-04-2025 01:57 PM

एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के तीन दिन बाद ही उसकी सास ने दहेज के लिए ताने देना शुरू कर दिया, जबकि पति ने उससे साढ़े 3 करोड़ रुपए और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग की। मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजदेव सिंह और सास रतना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता चूनाभट्टी इलाके की रहने वाली है, जिसकी जून 2022 में महोबा (उत्तर प्रदेश) निवासी राजदेव सिंह से शादी हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी का फंक्शन शिवपुरी में हुआ, जिसमें लड़की वालों ने 1.40 करोड़ रुपए खर्च किए। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही सास ने बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

भाभी से करता था तुलना

पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे लगातार अपनी भाभी से तुलना करता और कहता, "तुम रॉयल फैमिली होने का दावा करते हो, लेकिन जेब में एक फूटी कौड़ी तक नहीं। तुम भाभी के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हो। तलाक़ के बदले में तो युवक मायके से 3.50 करोड़ रुपए की डिमांड की। इससे पहले भी लड़की वालों ने अपनी एफडी तोड़कर 43 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पति की मांगें खत्म नहीं हुईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…
 18 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…
 18 April 2025
मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
 18 April 2025
कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। वन विभाग की इस कार्यशाला का मुख्यमंत्री…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश की सिटी ऑफ जॉय यानी, मांडू और राम राजा की नगरी ओरछा समेत महेश्वर-धार के टूरिस्ट स्पॉट पर अब दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें रैंप, ब्रेल साइन बोर्ड…
 18 April 2025
भोपाल के जिस प्राइवेट स्कूल में 6 महीने पहले 3 साल की बच्ची से रेप हुआ था, उस स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए मान्यता रिन्यू नहीं होगी। जिला शिक्षा…
 18 April 2025
भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में…
 18 April 2025
 भोपाल। प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल…
Advt.