Ganeshotsav के भंडारे में घूरने पर विवाद, 12वीं के छात्र पर टूट पड़े 8 लोग, चाकू मारकर हत्या

Updated on 17-09-2024 10:51 AM

 इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरीनगर में भंडारे में घूरने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आठ बदमाशों ने 12वीं के छात्र अभिजीत यादव पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं एक अन्य साथी को घायल कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, रविवार रात 11 बजे गणेशोत्सव के तहत गौरी नगर में भंडारा चल रहा था। यहां 20 वर्षीय अभिजीत पुत्र यशपाल यादव, निवासी आदिनाथ नगर और दोस्त सौरभ पिता राकेश अहीरवाल पहुंचे थे। खाना खाने के दौरान सामने की पंक्ति में बैठे एक युवक ने अभिजीत से कहा कि घूर क्यों रहा है।


इस बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने समझाइश देकर उस समय तो दोनों को अलग-अलग कर दिया। कुछ देर बाद तीन दोपहिया वाहन से छह युवक आए और दो वहां पहले से मौजूद थे। सभी ने अभिजीत और सौरभ को घेरकर चाकू से हमला कर दिया।


अभिजीत के सीने में चाकू लगा, जिसे लोग तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर घायल सौरभ का इलाज चल रहा है।


7 साल से मामा के घर रह रहा था अभिजीत


7 साल से इंदौर में अपने मामा के साथ रह रहा था। उसके पिता अशोक नगर गुना में किसान हैं और उन्होंने पढ़ाई के लिए यहां भेजा था।

पुलिस ने आरोपित अमित अहीरवाल, मनीष यादव, युवराज यादव, अंकित पुत्र अनिल, सचिन पुत्र बाबूलाल वर्मा, नीरज पुत्र तुलसीराम, निखिल पुत्र हरीप्रसाद और अक्षय पुत्र विजय वर्मा सभी निवासी भागीरथपुरा को गिरफ्तार कर लिया।


प्रभातफेरी में हत्या करने वाला आरोपित भी शामिल


बताया जा रहा है कि इनका पूर्व में भी विवाद हो चुका है। हत्या में शामिल एक आरोपित युवराज यादव ने फरवरी में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभातफेरी में शुभम रघुवंशी की साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। उस समय वह नाबालिग था, इसलिए कोर्ट ने कुछ दिन बाद जेल से रिहा कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक में पाषाण की मूर्तियों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों से मिलकर संवाद किया और उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर मन्दिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। उन्होंने मन्दिर परिसर…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन के ग्राम ढेंडिया में रुद्राक्ष होटल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अन्तर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने अनुपयोगी कपड़ों से…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये सभी आगे बढ़ें। स्वच्छता ही देश को स्वस्थ और विकसित बना…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती…
 19 September 2024
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने वन भवन में वन प्रबंधन समितियों को प्राप्त लाभांश की 20 प्रतिशत राशि से विकास कार्य करने के कार्यों की समीक्षा की।…
 19 September 2024
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान" को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में…
 19 September 2024
जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डा. कुंवर विजय शाह बुधवार को जबलपुर पहुंचे। मंत्री डॉ. शाह ने अमर शहीद राजा शंकरशाह एवं…
 19 September 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों के पास श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। ऐसी व्यवस्था की जाए कि नए उद्योग जहां स्थापित…
Advt.