केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते 4 फीसदी की वृद्धि

Updated on 29-09-2022 06:18 PM
 देश के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने  महंगाई भत्‍ते DA में वृद्धि कर दी है। इसे प्रभावी रूप से 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया है। इस निर्णय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित 62 लाख पेंशनभोगियों को मौजूदा बढ़ोतरी से लाभ होने की संभावना है। अब 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला कुल डीए 38 फीसदी तक पहुंच जाएगा। महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के लगभग 52 लाख कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। राज्य सरकारों के भी इसके पालन करने की संभावना है। महंगाई भत्ता (डीए) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (डीआर) पेंशनभोगियों के लिए है। डीए वेतन का एक हिस्सा है जिसकी गणना मूल वेतन के एक विशिष्ट प्रतिशत के रूप में की जाती है जिसे बाद में मूल वेतन में जोड़ा जाता है। सरकार द्वारा आम तौर पर साल में दो बार डीए को संशोधित किया जाता है – जनवरी और जुलाई।

कोरोना के चलते सरकार ने लगाई थी रोक

COVID-19 महामारी के कारण केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2020 के लिए DA और DR की तीन किश्तें भी रोक दी थीं। 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पिछले साल अगस्त में राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा था कि डीए और डीआर को वापस लेने से लगभग 34,402 करोड़ रुपये की बचत हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.