जबलपुर में होगा कांग्रेस का प्रादेशिक अधिवेशन:मई के दूसरे सप्ताह में जुटेंगे एमपी के नेता

Updated on 11-04-2025 01:54 PM

अहमदाबाद में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस मई माह में प्रादेशिक अधिवेशन आयोजित करने जा रही है। यह अधिवेशन 12 से 18 मई के बीच जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इस अधिवेशन में मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता, संगठन पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन में आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जन आंदोलनों की रूपरेखा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

15 दिनों में होंगी ताबड़तोड़ नियुक्तियां प्रदेश स्तरीय अधिवेशन के पहले एमपी कांग्रेस के संगठन में ताबड़तोड़ नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश भर में करीब 502 पीसीसी डेलीगेट्स नियुक्त किए गए थे। इनमें से विधानसभा, लोकसभा चुनाव के दौरान कई डेलीगेट्स पार्टी छोड़कर चले गए थे। कुछ नेताओं का निधन हो चुका है। ऐसे में इन डेलीगेट्स की जगह नई नियुक्तियां की जाएंगी।

जिला अध्यक्षों से लेकर नीचे तक संगठन में होगी नई टीम जबलपुर में होने वाले अधिवेशन में एमपी कांग्रेस संगठन के काम काज की पूरी दिशा तय होगी। जिला अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर और बूथ तक के कामों की टाइमलाइन तय होगी। इस अधिवेशन के पहले जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्त की जाएगी। ताकि, नई टीम को आने वाले समय के कामकाज के तौर तरीके बताए, सिखाए जा सकें।

जल्द तय होगी अधिवेशन की तारीख कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया- हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ये सोच है कि अहमदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन की तर्ज पर हम मप्र में एक अधिवेशन करें। इस पर भी गंभीरता से मंथन चल रहा है कि ये अधिवेशन एक दिवसीय हो, या दो-तीन दिन का किया जाए। बहुत जल्द इसकी तारीख तय हो जाएगी। एक बहुत अच्छा अधिवेशन मप्र में आयोजित होगा। आने वाले समय में जिसके बहुत अच्छे परिणाम संगठनात्मक तौर पर देखने को मिलेंगे।

टिकट वितरण में जिला अध्यक्ष की होगी अहम भूमिका

अहमदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन में ये तय हो गया है कि जिला अध्यक्षों की भूमिका संगठन में सबसे अहम होगी। संगठन में होने वाली नियुक्तियों से लेकर टिकट वितरण में जिला अध्यक्षों का रोल सबसे अहम होगा। इस ऐलान के बाद एमपी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए नेताओं ने जोड़-तोड़ करना शुरू कर दिया है।

अब बूथ स्तर पर कांग्रेस का फोकस, संगठन खुद करेगा निगरान

कांग्रेस ने आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अब सीधे बूथ स्तर पर फोकस करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दशकों में कांग्रेस की चुनावी हार का एक बड़ा कारण यह रहा है कि प्रदेश संगठन का संपर्क सिर्फ जिला और ब्लॉक स्तर तक सीमित रहा, जबकि बूथ इकाइयों को मजबूत करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

अब यह स्थिति बदली जाएगी। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और स्थानीय संगठन पहले से बूथ समितियों का गठन तो करते रहे हैं, लेकिन अब प्रदेश स्तर से भी बूथ समितियों की निगरानी और फॉलोअप किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी जिला, ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर स्तर की टीमों से लगातार संपर्क में रहेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर बूथ पर सक्रिय और प्रभावशाली समिति काम कर रही हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…
 18 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…
 18 April 2025
मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
 18 April 2025
कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। वन विभाग की इस कार्यशाला का मुख्यमंत्री…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश की सिटी ऑफ जॉय यानी, मांडू और राम राजा की नगरी ओरछा समेत महेश्वर-धार के टूरिस्ट स्पॉट पर अब दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें रैंप, ब्रेल साइन बोर्ड…
 18 April 2025
भोपाल के जिस प्राइवेट स्कूल में 6 महीने पहले 3 साल की बच्ची से रेप हुआ था, उस स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए मान्यता रिन्यू नहीं होगी। जिला शिक्षा…
 18 April 2025
भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में…
 18 April 2025
 भोपाल। प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल…
Advt.