सीएमएचओ ने लू से बचाव की एडवाइजरी जारी की:गौरेला पेंड्रा मरवाही में नागरिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए

Updated on 12-03-2026 12:24 PM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि और नागरिकों को लू लगने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने आम नागरिकों से अपनी जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने की अपील की है, साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने लू के लक्षणों के बारे में बताया। इनमें सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द, शरीर का तापमान अधिक होने पर भी पसीना न आना, अधिक प्यास लगना, पेशाब कम आना, भूख न लगना और बेहोश होना शामिल हैं।

CMHO ने लू से बचने के धरेलू उपाय दिए और कहा हाइड्रेटेड रहें

लू से बचाव के लिए उन्होंने कुछ उपाय सुझाए हैं। बहुत आवश्यक न होने पर घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलने से पहले सिर और कानों को कपड़े से अच्छी तरह ढक लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अधिक समय तक धूप में न रहें। गर्मी के दौरान मुलायम सूती कपड़े पहनें ताकि हवा का संचार हो और पसीना सोखता रहे।

अधिक पसीना आने की स्थिति में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) घोल पिएं। शीतल पेय जल, फलों का रस, लस्सी और मठा का सेवन समय-समय पर करते रहें।

उल्टी, सिर दर्द या तेज बुखार की दशा में तुरंत हॉस्पिटल या पास के स्वास्थ्य केंद्र से सलाह लें। लू लगने पर हुअरी इलाज के लिए , पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं। कच्चे आम का पना और जलजीरा का सेवन करें। पीड़ित को पंखे या कूलर के सामने लिटाएं और शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। शीघ्र ही उसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाएं। ओआरएस पैकेट के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन या एएनएम से संपर्क किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.