ट्रम्प टैरिफ के जवाब में कनाडा ने टैरिफ लगाया:फ्रांस ने अमेरिका में निवेश पर रोक लगाई

Updated on 04-04-2025 05:06 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ ऐलान के बाद ट्रेड वॉर तेज हो गया है। कनाडा ने गुरुवार को अमेरिकी कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका में अपने सभी निवेश रोक दिए हैं। मैक्रों ने कहा, ट्रम्प को यूरोपीय यूनियन पर से 20% टैरिफ वापस लेना होगा।

ट्रम्प ने भारत पर 27% टैरिफ लगाया है। नई टैरिफ दरें 9 अप्रैल से लागू होंगी। 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भारत के उत्पादों पर 10% बेसलाइन टैरिफ लगाया जाएगा। थाइलैंड पर 37%, ताइवान पर 32% जबकि जापान पर 24% टैरिफ लगाया गया है।

सऊदी अरब, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पर बेसलाइन 10% टैरिफ की घोषणा की। गुरुवार से अमेरिका ने आयातित कारों और कार के पार्ट्स पर 25% टैरिफ वसूली भी शुरू कर दी।

भारत पर चीन से आधा टैरिफ... फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स में 2 लाख करोड़ का लाभ

ट्रम्प टैरिफ भारत के लिए आपदा में अवसर भी साबित हो सकता है। भारत पर 27% जबकि चीन पर 34% टैरिफ लगाया गया है। चीन पर दो हफ्ते पहले से 20% टैरिफ लागू है यानी चीन पर अब कुल ट्रम्प टैरिफ 54% है, यानी भारत से दोगुना।

भारतीय फार्मा सेक्टर को टैरिफ से राहत मिली है। जबकि चीन पर ऊंचे टैरिफ का फायदा भारत के इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर को भी मिल सकता है। इन दोनों ही सेक्टरों की अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में लगभग 24 अरब डॉलर (2 लाख करोड़ रु.) की हिस्सेदारी है। ये भारत के लिए सीधे-सीधे फायदे की स्थिति है।

साथ ही केंद्र सरकार का कहना है कि ये टैरिफ भारत के लिए कोई ‘झटका’ नहीं, बल्कि ‘मिक्सबैग’ हैं। टैरिफ का समाधान भारत-अमेरिका के बीच लगभग 500 अरब डॉलर (42.75 लाख करोड़ रु.) की ट्रेड डील हो सकती है। इस पर पहले दौर की वार्ता हो चुकी है। सितंबर तक डील फाइनल हो जाएगी।

कपड़ा इंडस्ट्री में वियतनाम, बांग्लादेश पर ज्यादा टैरिफ भारत के लिए मौका

गारमेंट-टेक्सटाइल सेक्टर में भारत के प्र​तिद्वंद्वी बांग्लादेश पर 37%, श्रीलंका पर 44% वियतनाम पर 46% टैरिफ लगा है। भारत में गारमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर इन देशों से बेहतर है। 3 अरब डॉलर निर्यात वाले भारतीय गारमेंट सेक्टर को अमेरिका से नए सप्लाई ऑर्डर मिल सकते हैं।

जेम्स और जूलरी (रत्न-आभूषण) सेक्टर के प्रभावित होने की आशंका सबसे ज्यादा है। अभी लूज डायमंड पर शून्य जबकि आभूषणों पर 7% तक टैरिफ है। अब ये 27% हो जाएगा। अभी अमेरिका की जरूरत का लगभग 30% आयात भारत से होता है। इसकी कीमत लगभग 11 अरब डॉलर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 April 2025
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अगर…
 08 April 2025
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, ‘अल्लाह ने मुझे किसी मकसद से जिंदा रखा है। मैं वापस लौटूंगी। वो दिन जरूर आएगा जब अवामी लीग के नेताओं को…
 08 April 2025
भारतीय पुलिस ने 24 साल के एक अमेरिकी यूट्यूबर को हिंद महासागर के एक प्रतिबंधित द्वीप पर पहुंचने और वहां की जनजाति से संपर्क करने की कोशिश के आरोप में…
 08 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 60 देशों पर टैरिफ लगा दिया है। इस वजह से दुनियाभर के शेयर बाजार में उथल-पुथल मच गई है। भारत के सेंसेक्स में 19 लाख…
 07 April 2025
टाटा मोटर्स की प्रीमियम कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने ब्रिटेन से अमेरिका में कारों का शिपमेंट एक महीने के लिए रोक दिया है। JLR ने यह फैसला ट्रंप…
 07 April 2025
अमेरिका ने कई विदेशी छात्रों का F-1 वीजा रद्द कर दिया है। कुछ को ई-मेल कर देश छोड़ने की चेतावनी दी गई है तो कुछ को डिटेन कर लिया गया…
 07 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति इलॉन मस्क के खिलाफ शनिवार को सभी 50 राज्यों में प्रदर्शन हुए। इन विरोध प्रदर्शनों में लाखों लोग शामिल हुए। CNN की रिपोर्ट के…
 07 April 2025
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने शनिवार को एक लेख में ग्लोबलाइजेशन का दौर खत्म हो जाने की बात कही है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज वे देश के नाम…
 07 April 2025
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस का भारत विरोधी रवैया जारी है। BIMSTEC समिट में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भी यूनुस सरकार ने चीन…
Advt.