Select Date:

भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित

Updated on 23-07-2026 12:04 PM
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई थी। उसने उसने थाना प्रभारी पर अपनी पत्नी से अनैतिक संबंध रखने और पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में आरक्षक की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे।

शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत के साथ कथित साक्ष्य भी सौंपे थे। प्रारंभिक परीक्षण में शिकायत को गंभीर मानते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

आरोप है कि आरक्षक नंदकिशोर को थाना प्रभारी की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी और उसने भी महिला पर दबाव बनाने में भूमिका निभाई।

विभागीय जांच के भी दिए आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में आरोपों की सत्यता, पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग जैसे पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

प्रारंभिक जांच में भूमिका संदिग्ध डीपी विकास सेहवाल के मुताबिक महिला के पति की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक तौर पर थाना प्रभारी और आरक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
 24 July 2026
भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का गुस्सा गुरुवार को कमला नेहरू अस्पताल परिसर में फूट पड़ा। चार प्रमुख पीड़ित संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों पीड़ितों ने वहा…
Advt.