भोपाल में खाली चल रही मेट्रो, नहीं मिल रहे पैसेंजर, राजधानी में मेट्रो क्यों बनी घाटे का सौदा
Updated on
12-03-2026 11:52 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का ड्रीम मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट शुरूआती चरण में उत्साह जनक नहीं रहा। पटरी पर पहली बार दौड़ने के महज तीन महीनों में ही यह लगभग खाली दौड़ रही है। बीते करीब एक महीने से रोजाना इसके पैसेंजर सैकड़ा के आसपास ही पहुंच रही है। ट्रेनों के फेरे भी घटाने पड़े, फिर भी लोग मेट्रो में सफर करने में रूचि नहीं दिखा रहे। कई दफा तो ट्रेन पूरे रूट पर खाली दौड़ती नजर आ रही है।भोपाल में बड़ी उम्मीद और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई मेट्रो रेल को पहले चरण में यात्रियों की कमी से जूझना पड़ रहा है। कई दफा तो खाली ट्रेन ही पटरी पर दौड़ रही है। दरअसल 21 दिसंबर को जब मेट्रो का शुभारंभ हुआ था, उस समय रोजाना खूब पैसेंजर मेट्रो की सवारी का आनंद ले रहे थे, लेकिन धीरे—धीरे सवारियां कम होती जा रही हैं। 800 की क्षमता वाली मेट्रो को बमुश्किल एक सैकड़ा पैसेंजर भी नहीं मिल पा रहे।
स्टेशनों पर दिख रहा सूनापन
मेट्रो ट्रेन के अधिकांश स्टेशनों पर दिन के समय सूनापन दिख रहा है। शुरूआती दिनों में लोग बड़े उत्साह से मेट्रो स्टेशनों पर पहुंच रहे थे। मेट्रो रेल प्रबंधन ने अपने आंकलन में शौकिया तौर पर मेट्रो में घूमने आने वाले पैसेंजर को रेग्युलर पैसेंजर मान लिया था, लेकिन बाद में पता चला कि, वे रेग्युलर पैसेंजर नहीं थी। इसी कारण मेट्रो स्टेशनों पर सूनापन साफ नजर आ रहा है। कई दफा तो खाली कोच लेकर मेट्रो रूट पर पूरा फेरा कर लेती है।
पहले 17 फेरे थे, घटाकर 13 किए गए
मेट्रो अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार प्रबंधन ने शुरूआती रूझान को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने 8 स्टेशनों के बीच कुल 17 फेरे लगाने का प्लान बनाकर इसे लागू किया था। धीरे-धीरे यात्रियों की कमी होती गई तो प्रबंधन ने फेरे घटाने का फैसला लिया। फिलहाल इसके 13 फेरे लग रहे हैं। कुछ ट्रिप में तो एक भी पैंसेजर नहीं मिल पाता।
भोपाल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने…
भोपाल, 25 साल से अधिक समय से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में भाजपा के…
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान के साथ शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।…
शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों…
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावों के विपरीत मध्य प्रदेश…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 मार्च से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की जल-संस्कृति…
भोपाल। संगठन सृजन अभियान से उत्साहित कांग्रेस अब ग्राम पंचायत में वार्ड स्तर पर संगठन खड़ा करने जा रही है। वार्डों में समितियां बनेंगी, जिनमें पांच से 10 लोग होंगे। इसमें…