Select Date:

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर पत्थलगांव विकास खंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार सील

Updated on 10-08-2026 12:57 PM

जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन किया।

जांच के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया विक्रय किए जाने की पुष्टि होने पर कृषि विभाग द्वारा संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की गई।कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में अन्नपूर्णा खाद भंडार को 7 दिवस के लिए सील कर दिया है। साथ ही संबंधित विक्रेता से पूरे मामले में जवाब भी मांगा गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही रासायनिक उर्वरकों का विक्रय किया जाना अनिवार्य है। निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान आर.के. पैंकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगांव, जीवन एक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मंत्री राम राठिया, कृषि विकास अधिकारी एवं कृष्ण कुमार चौधरी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि ने कहा कि जिले में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण एवं निर्धारित दर पर विक्रय की लगातार निगरानी की जा रही है। किसानों को किसी भी स्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक नहीं बेचा जाना चाहिए। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने या उर्वरक वितरण में अनियमितता की जाती है, तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि उर्वरक खरीदते समय निर्धारित दर पर ही उर्वरक प्राप्त करें तथा अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग को तत्काल सूचना दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.