कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त BJP नेता ने बहू के साथ की मारपीट, अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए कहा- ‘यहां आई तो जान से मार दूंगा’

Updated on 17-09-2024 10:49 AM

इंदौर । भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त केश शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी ने राऊ थाने में मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करवाया है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नंदकिशोर अपनी बहू को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। वे उससे बहस भी कर रहे हैं, साथ ही अपशब्द भी कह रहे हैं।


दरअसल नंदकिशोर और इनके छोटे भाई हरिनारायण के बीच संपत्ति को लेकर करीब दो माह से विवाद चल रहा है। इनके बीच यश ढाबा है, जिस पर दोनों ही अपना कब्जा जमाना चाहते हैं।


सोमवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसमें बहू संगीता भी पहुंची। इस पर गुस्साए भाजपा नेता वर्मा ने उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। संगीता ने आरोप लगाया है कि नंदकिशोर वर्मा ने अश्लील भाषा का प्रयोग करने के साथ ही धमकी दी कि यहां आई तो जान से खत्म कर देंगे। राऊ थाना पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक में पाषाण की मूर्तियों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों से मिलकर संवाद किया और उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर मन्दिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। उन्होंने मन्दिर परिसर…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन के ग्राम ढेंडिया में रुद्राक्ष होटल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अन्तर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने अनुपयोगी कपड़ों से…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये सभी आगे बढ़ें। स्वच्छता ही देश को स्वस्थ और विकसित बना…
 19 September 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती…
 19 September 2024
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने वन भवन में वन प्रबंधन समितियों को प्राप्त लाभांश की 20 प्रतिशत राशि से विकास कार्य करने के कार्यों की समीक्षा की।…
 19 September 2024
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान" को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में…
 19 September 2024
जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डा. कुंवर विजय शाह बुधवार को जबलपुर पहुंचे। मंत्री डॉ. शाह ने अमर शहीद राजा शंकरशाह एवं…
 19 September 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों के पास श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। ऐसी व्यवस्था की जाए कि नए उद्योग जहां स्थापित…
Advt.